खरगोन न्यूज : किसान की गर्दन पर मारा चाकू, महज 12 घंटों के अंदर आरोपी चढ़े पुलिस हत्थे

किसान के द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर आरोपियों की तलाशी रात में ही शुरू कर दी थी। सभी संदिग्धों के फोटो सोशल मीडिया से निकालने के बाद पुलिस ने उनके फोटो सभी जगह वायरल कर दिए थे। इनको पकड़ना चुनौती भरा था, लेकिन पुलिस ने बेहतर काम करते हुए उनको गिरफ्तार कर लिया है।

जून 10, 2023 - 14:54
अगस्त 10, 2023 - 10:04
 0
खरगोन न्यूज : किसान की गर्दन पर मारा चाकू, महज 12 घंटों के अंदर आरोपी चढ़े पुलिस हत्थे

डिजिटल डेस्क, भोपाल। अपराध की दुनिया में नाम कमाने निकले आरोपियों नें एक किसान की गर्दन पर चाकू से वार कर दिया है। पीड़ित की हालत गंभीर होने के कारण उसे इंदौर एमवाय अस्पताल लाया गया। फिलहाल किसान का हालात ठिक बताई जा रही है। इधर, खरगोन जिले के एसपी धर्मवीर सिंह ने मामले का संज्ञान लेकर आरोपियों को पकड़ने की मुहिम शुरू कर दी थी। घटना के महज 12 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

एसपी धर्मवीर के मुताबिक, घटना के महज 12 घंटे के अंदर हमलवारों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े गए आरोपी भ्रमित युवक है। उन्हें अपराध की दुनिया में पहचान बनाने की चाह थी। पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ चल रही है। वहीं, पीड़ित फिलहाल खतरे से बाहर है। ये सभी आरोपी शराब के नशे में थे। इन्होंने गुरूवार की रात चौंडी निवासी दशरत पटेल की गर्दर पर चाकू से हमला कर दिया था। 

किसान के द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर आरोपियों की तलाशी रात में ही शुरू कर दी थी। सभी संदिग्धों के फोटो सोशल मीडिया से निकालने के बाद पुलिस ने उनके फोटो सभी जगह वायरल कर दिए थे। इनको पकड़ना चुनौती भरा था, लेकिन पुलिस ने बेहतर काम करते हुए उनको गिरफ्तार कर लिया है। 

इसी बीच धुलकोट से आरोपियों के होने की खबर मिलते ही पुलिस की टीम रवाना हो गई। जहां पर पिंटू पिता भूरिया बड़ोले, जो काकड़िया फाटा पिपलिया बावड़ी, गणेश पिता वेचान निवासी गोखराली बेड़ी, सुनील पिता भूरिया बड़ोले निवासी ककड़िया फाटा पिपलिया बावड़ी इसके साथ बादल पिता डोंगरसिंह भूरिया निवासी थरपुर और जितेंद्र भूरिया चौहान, जो डाबला का रहने वाला है। इन सभी को गिरफ्तार करके पूछताछ जारी हैं।  

क्या है पूरा मामला

यह घटना जिले के ग्राम देवली मार्ग की है। गुरूवार की रात किसान अपने खेत मे काम कर रहा था। किसी कारण वश किसान के बेटे से आरोपियों की कहासुनी हो गई। इसी बीच पिता वहां पहुंचा फिर उनको सझाने लगा। इतने में एक युवक ने चाकू से गर्दन पर वार कर दिया। वार इतना तेजी से किया कि, चाकू अंदर तक धंस गया था। उसके निकालना मुश्किल हो गया था।

घटना के अंजान देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। वहीं, रात को ही किसान को एंबुलेंस की मदद से संभाग के एमवाय हॉस्पिटल लाया गया। जहां रात 3 बजे डॉक्टरों ने ऑपरेशन करके चाकू निकाल दिया। फिलहाल किसान खतरे से बाहर है। वारदात के समय सभी आरोपी नशे में धुत थे।

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow