IPL 2024 Auction: KKR ने भारी संख्या में खिलाड़ियों को किया रिलीज, फ्रेंचाइजी को इस बात का रखना होगा खास ध्यान

कोलकाता फ्रेंचाइजी ने बीते रविवार (26 नवंबर) को अपनी स्क्वाड से 12 प्लेयर्स को रिलीज किया है। जो ये आंकड़ा सभी फ्रेंचाइजियों से सबसे बड़ा है। 12 खिलाड़ियों को निकले जाने के बाद फ्रेंचाइजी को इतने खिलाड़ियों को वापस लेना पड़ेगा। वहीं, बाकी फ्रेंचाइजियों के पास रिलीज करने वाले प्लेयर का आंकड़ा 6 से 9 है। 

नवंबर 27, 2023 - 14:21
 0
 IPL 2024 Auction: KKR ने भारी संख्या में खिलाड़ियों को किया रिलीज,  फ्रेंचाइजी को इस बात का रखना होगा खास ध्यान
kkr release players

IPL 2024 News: आईपीएल 2024 मार्च से शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। आईपीएल की सभी 10 फ्रेंचाइजियों की रिटेंशन (Retention) और रिलीज लिस्ट सामने आई है। इससे आगामी नीलामी की तस्वीर साफ हो गई है। रिटेंशन और रिलीज सूची सामने आने से पता चल गया है कि, फ्रेंचाइजियों के पास कितने-कितने स्लॉट्स बचे हुए है। साथ ही उनके आक्शन पर्स (auction purse) में कितनी-कितनी रकम बची है। ये सबके सामने है। रिपोर्ट आने के बाद विश्लेषण किया जाए तो आईपीएल 2024 के लिए होने वाले ऑक्शन में सबसे अधिक व्यस्त कोलकाता नाइट राइडर्स फ्रेंचाइजी (KKR) रहने वाली है।

गौरतलब है कि, कोलकाता फ्रेंचाइजी ने बीते रविवार (26 नवंबर) को अपनी स्क्वाड से 12 प्लेयर्स को रिलीज किया है। जो ये आंकड़ा सभी फ्रेंचाइजियों से सबसे बड़ा है। 12 खिलाड़ियों को निकले जाने के बाद फ्रेंचाइजी को इतने खिलाड़ियों को वापस लेना पड़ेगा। वहीं, बाकी फ्रेंचाइजियों के पास रिलीज करने वाले प्लेयर का आंकड़ा 6 से 9 है। 

ऑक्शन में सोच समझकर लगाना होगा दांव

कोलकाता के पास 12 स्लॉट्स उपलब्ध है। इसके लिए उसके पर्स में 32.7 करोड़ रूपये होंगे। यानी प्रति स्लॉट औसतन उसके पास 2.72 करोड़ रूपये ही रहने वाले है। ऐसे में ऑक्शन वाले दिन फ्रेंचाइजी को बड़ी सोच समझकर ही खिलाड़ियों पर दांव लगाना होगा। अगर इस दौरान कोई बड़ा दांव खेलेगी फ्रेंचाइजी तो उसके बाकी स्लाट्स भरने में मुश्किलें खड़ी हो सकती है।  

केकेआर की स्क्वाड (kkr squad)

मौजूदा समय में कोलकाता नाइट राइडर्स की स्क्वाड में 13 खिलाड़ी है। इनमें 4 विदेशी खिलाड़ी शामिल है। इन प्लेयर्स पर फ्रेंचाइजी ने कुल 67.3 करोड़ रूपये खर्च किए है। वहीं, टीम की जिम्मेदारी श्रेयस अय्यर के कंधों पर है। बताते चलते है कि, पिछले सीजन में केकेआर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई थी। 

Also Read: BCCI की नेट वर्थ इतने बिलियन डॉलर, कैसे करता है काम, सरकार भी नही कर सकती हस्तक्षेप, फिर कौन जानिए

केकेआर रिटेन प्लेयर्स (kkr retained players): आंद्रे रसेल, हर्षित राणा, अनुकूल रॉय, नितीश राणा, जेसन रॉय, रिंकू सिंह, रहमानुल्लाह गुरबाज, सुनील नरिन, वैभव अरोड़ा, वरूण चक्रवर्ती, सुयश शर्मा और वेंकटेश अय्यर।

केकेआर रिलीज प्लेयर्स (kkr release players): उमेश यादव, डेविड विज़, आर्या देसाई, जॉन्सन चार्ल्स, लिट्टन दास, कुलवंत खेजरोलिया, मंदीप सिंह, लॉकी फर्ग्यूसन, शाकिब अल हसन, एन जगदीशन, टिम साउदी और शार्दुल ठाकुर को फ्रेंचाइजी ने रिलीज कर दिया है। 

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow