IMD Alert: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, हिमाचल में लैंडस्लाइड

देश के कई राज्यों में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। दिल्ली के मंडपम में 9 सितंबर और 10 सितंबर 2023 को G20 समिट होनी है। बारिश के बीच मौसम विभाग ने प्रगति मैदान के पास एक अतिरिक्त ऑटोमेटेड वेदर स्टेशन स्थापित कर दिया है। 

सितम्बर 8, 2023 - 15:07
सितम्बर 8, 2023 - 15:12
 0
IMD Alert: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, हिमाचल में लैंडस्लाइड
भारी बारिश का अलर्ट

IMD Rain Alert: मध्य प्रदेश के बाद बीते गुरूवार से देश के कुछ राज्यों में बारिश का दौर शुरू हो गया है। वहीं भारतीय मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। इनके अलावा कुछ राज्यों में भी हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसने अलावा हिमाचल में लैडस्लाइड होने से नेशनल हाइवे-5 को बंद करना पड़ा। 

बताया जा रहा है कि, मानसून के लौट आने से कई प्रदेशों में अति भारी और भारी बारिश की वजह से लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बता दें, दिल्ली के मंडपम में 9 सितंबर और 10 सितंबर 2023 को G20 समिट होनी है। बारिश के बीच मौसम विभाग ने प्रगति मैदान के पास एक अतिरिक्त ऑटोमेटेड वेदर स्टेशन स्थापित कर दिया है। 

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात में अगले तीन दिनों में अति भारी होने की संभावना बन रही है। वहीं शुक्रवार को महाराष्ट्र के मुंबई, पालघर, ठाणे, रात्नागिरी, रायगढ, जलगांव, धुले, और नासिक में झमाझम बारिश होने की चेतावनी जारी की है।  

दिल्ली में मौसम का हाल

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आगे दो दिनों में भारी बारिश होने की संभावना बन रही है। मानसून ब्रेक के पहले दिल्ली के कई इलाकों में घरों की छत तक पानी पहुंच गया था। कुछ क्षेत्रों में बाढ़ भी आ गई थी। इसकी वजह से लोगों को कई मुश्किलों का समाना करना पड़ा। कई बचाव टिमें एक्टीव हो गई थी और लोगों को रेक्स्क्यू करने का काम शुरू कर दिया था। बारिश इतनी हुई कि, सरकार भी परेशान हो गई थी। लोगों को खाने से लेकर पानी-पीने तक की किल्लत हो गई थी। 

UP इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश (UP) में शुक्रवार सुबह से ही कई जिलों में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है। इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी कर दिया है। अगले 48 घंटों में पूर्वी उत्तर प्रदेश के रायबरेली, जौनपुर, अमेठी, अंबेडकर नगर, सुल्तानपुर, अयोध्या, संत कबीर नगर, प्रतापगढ़, बस्ती, बाराबंकी, लखनऊ, बहराइच, सीतापुर, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर में बारिश होने की संभावना बन रही है। 

इनके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर, हापुड़, बुलंदशहर, बागपत, गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, और शामली में बारिश होने की संभावना जताई है। इन्ही इलाकों में अगले 24 घंटों के लिए अलर्ट जारी किया है। वहीं, 9 सितंबर को प्रदेश के कई इलाकों में अति भारी बारिस होने की संभावना है।  

छत्तीसगढ़ में मौसम का हाल

मध्य प्रदेश के साथ छत्तीसगढ़ में भी बारिश का दौर शुरू हो गया था। लेकिन यहां पर थम-थम कर बारिश हो रही है। प्रदेश में अभी तक मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश का अलर्ट जारी नही किया है। बता दें, अब तक कोंडागांव, बकावंड, माना-रायपुर-एपी, भानुप्रताप, बस्तर, दुर्ग, तखतपुर, दुर्गकोंदल, रायपुर, अंबागढ़ चौकी पैड़ा, समेत कई इलाकों में बारिश हुई है। 

इनके अलावा सरगुजा, जशपुर, बलरामपुर, राजनांदगांव, कबीरधाम, रायपुर कांकेर, बीजपुर और रायगढ़ के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना बन रही है। 

आज यहां होगी भारी बारिश

शुक्रवार को मध्य प्रदेश, गुजरात महाराष्ट्र, कर्नाटक, गोवा, तमिलनाडू और केरल में भारी बारिश होने वाली है। इन राज्यों के अलावा यूपी, बिहार, असम, राजस्थान, मेघालय, नगालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा और मणिपुर में हल्की बारिश होने वाली है। 

हिमाचल में हुआ लैंडस्लाइड

हिमाचल प्रदश के निगुलसरी में बीती रात 10.30 बजे अचानक पूरा पहाड़ हाईवे पर गिर गया था। इससे भारत-तिब्बत बॉर्डर को जोड़ने वाला चंडीगढ़-शिमला-किन्नौर नेशनल हाईवे-5 को बंद करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने बताया कि, बार-बार लैडस्लाइड पावर प्रोजेक्ट के कारण हो रहा है। क्योंकि इसके नीचे NJPC के नाथपा झाखड़ी प्रोजेक्ट की टनल बनी हुई है। 

राज्यों में इस वजह से हो रही बरसता

CSA यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानीक डॉ. एसएम सुनील पांडेय के अनुसार, मानसून ट्रफ लाइन जैसेलमेर, उदयपुर, रायपुर, भोपाल और पूरी से होते हुए पूर्व दक्षिणपूर्व की ओर पश्चिम मध्य बमगाल की खाड़ी तक पहुंच रही है। इस वजह से दक्षिण आंतरिक ओडिशा और आसपास के इलाकों में चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण छत्तीसगढ़ के इलाकों में पहुंच गया है। इसकी वजह से देश के कुछ राज्यों में बारिश हो रही है। 

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow