HImachal Weather : हिमाचल में बारिश बरपा रही कहर, कई पर्यटक फंसे, 54 लोगों की मौत, 92 हुए घायल

54 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 92 लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए है। बारिश के कारण प्रदेश में करीब 4 करोड़ का नुकसान हुआ है। हालात गंभीर होने के कारण स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है। 

जुलाई 10, 2023 - 22:01
अगस्त 10, 2023 - 10:16
 0
HImachal Weather : हिमाचल में बारिश बरपा रही कहर, कई पर्यटक फंसे, 54 लोगों की मौत, 92 हुए घायल

डिजिटल डेस्क, शिमला। हिमाचल प्रदेश में बारिश कहर बरपा रही है। भारी बारिश की वजह से प्रदेश की हालत पूरी तरह से खराब हो गई है। इसी को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी से बात की है। बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने हर संभव मदद करने का भरोसा दिया है। वहीं, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (President Mallikarjun Kharge) और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने भी सीएम सुक्खू से बात की है। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में बाढ़ से जुड़ी जानकारी ली है।

बता दें, राज्य में भारी बारिश (Heavy rain) की वजह से भयंकर नुकसान हुआ है। कहीं सड़के टूटकर पानी में बह गई तो कही पर लोगों के घर टूट गए है। अधिक बारिश होने के कारण प्रदेश के सतलुज और ब्यास नदी उफान पर है। शिमला, मनाली और कुल्लू में हालत बहुत ही गंभीर बताए जा रहे है। इन्हीं इलाकों की सड़के टूटने की वजह से कई जगह पर्यटक फंस गए है। इसी परेशानी से निपटने के लिए प्रदेश में एनडीआरएफ (NDRF) की 12 टीमें तैनात कर दी गई है। 

सीएम ने प्रदेश के सभी विधायकों से किया अनुरोध

सीएम सुक्खू ने बताया कि, आपदा के समय सीएम ने प्रदेश के सभी विधायकों से अनुरोध किया कि, हर एक विधानसभा के विधायक अपने-अपने क्षेत्र में लोगों की मदद करें। वहीं, जिन लोगों का भारी नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई के लिए सहयोग करें। मैं भी 24 घंटे आपकी सेवा के लिए हाजिर रहुंगा।

54 लोगों की मौत, 92 घायल

प्रदेश में भारी बारिश की वजह से लोगों की मुश्किलों थमने का नाम नहीं ले रही है। जगह-जगह जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। साथ ही प्रदेश की कई नदियों में पानी भयंकर बह रहा है। इसी की वजह से प्रदेश में अबतक 54 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 92 लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए है। बारिश के कारण प्रदेश में करीब 4 करोड़ का नुकसान हुआ है। हालात गंभीर होने के कारण स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है। 

राष्ट्रीय आपदा घोषित करने का किया आग्रह- सीएम सुक्खू

सीएम सुक्खू ने ट्वीट के माध्यम से बताया कि, आज (सोमवार) को पीएम मोदी और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से बातचीत हुई। इस दौरान प्रदेश में मौसम खराब और बाढ़ की वजह से हुए नुकसान के बारे में अवगत करवाया। इसी से उबरने के लिए केंद्र सरकार से तुरंत विशेष आर्थिक पैकेज की मांग की गई है। इसी के साथ राष्ट्रीय आपदा घोषित करने का भी अग्रह किया गया है।     

कांग्रेस के दिग्गज नेताओं से की बात

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व सांसद राहुल गांधी ने सीएम सुक्खू से बात की हैं। इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट करते हुए दी थी। इस दौरान दोनों ने प्रदेश की स्थिति के बारे में जानकरी ली है। 

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow