MP Weather Update: मध्य प्रदेश के इन जिलों में हुई तेज बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट 

आज मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में तेज बारिश हुई। इससे पता चलता है कि, एक बार फिर से मानसून ने करवट बदल ली है।

अगस्त 31, 2023 - 20:51
 0
MP Weather Update: मध्य प्रदेश के इन जिलों में हुई तेज बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट 
mp barish news

Weather news: मध्य प्रदेश में करीब 7 दिन बीत जाने के बाद बादल फिर से बरसने लग गये है। राज्य के कुल जिलों में गुरूवार शाम के वक्त बादल छाने के बाद बारिश होना शुरू हो गई थी। पहले वर्षा धीरे-धीरे होने लगी। लेकिन कुछ देर के बाद तेज बरसात हो गई। इससे कई लोगों को मुश्किलों को सामना करना पड़ा। इसके पहले लोगों को धूप और उमस सताने लगी।   

इन जिलों में हुई तेज बारिश

मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रदेश की राजधानी भोपाल, नर्मदापुरम और सागर से राज्य में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है। शाम 4 बजे के पहले तक लोगों को धूप और उमस सताती रही थी। लेकिन 4 बजे के बाद आसमान में अचानक बादल छा गए थे। इसके कुछ ही देर बाद हल्की बारिश होना शुरू हो गई थी। हल्की बारिश से धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ते हुए करीब आंधे घंटे तक तेज बारिश हुई।  

बता दें, राजधानी के अवधपुरी, न्यू मार्केट समेत कई इलाकों में बारिश हुई थी। तेज बारिश होने के कारण सड़के पानी-पानी हो गई थी। इसलिए राह चलते लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। 

मौसम विभाग ने दी ये जानकारी

मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह के मुताबिक, एक-दो सितंबर से ही पूर्वी इलाकों में मानसूनी एक्टिविटी शुरू होने लगेगी। लेकिन इसके पहले विभाग की ओर से जानकारी मिली थी कि, 5 से 6 सितंबर तक बारिश का अनुमान था। हालांकि, आज शाम को राज्य के कुछ ही इलाकों में बारिश हुई थी। 

Also Read: Indore metro news: इंदौर में मेट्रो रेल के तीन डिब्बे पहुंचे, शहर में इस तारीख को दौड़ेगी, जानिए कहां बने

यहां भी हुई आधा घंटा झमाझम बारिश

गुरूवार को आगर मालवा जिले में करीब आधां घंटा झमाझम बारिश हुई थी। इस वजह से किसानों के चेहरों पर मुस्कान देखने को मिली। क्योंकि अगर बारिश नही होती तो उनकी फसले नष्ट होने की कगार पर थी। बता दें, पूरे क्षेत्र के किसान एक बार फिर से अच्छी बारिश गिर जाएं। उसकी कामना कर रहे है। बताते चलते है कि, कई किसानों ने कर्ज लेकर फसल बोई थी। अगर बारिश नही होती तो उनका बूरा हाल हो जाता। क्योंकि उनकी पूरी फसल बर्बाद हो जाती। 

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow