Exit Poll Results 2023: एग्जिट पोल में तीन राज्यों में सरकार रिपीट, दो में मौजूदा सरकार को लग सकता है बड़ा झटका

मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ शामिल है। वहीं, मिजोरम और तेलंगाना में मौजूदा सरकार को बड़ा झटका लगने की बात सामने आई है। बताते चलते है कि, राजस्थान में हर साल सरकार बदले का रिवाज है। लेकिन इस बार वह रिवाज टूटता हुआ नजर आ रहा है, क्योंकि यहां पर दोबारा से कांग्रेस की सरकार बनने वाली है।

दिसम्बर 1, 2023 - 10:23
 0
Exit Poll Results 2023: एग्जिट पोल में तीन राज्यों में सरकार रिपीट, दो में मौजूदा सरकार को लग सकता है बड़ा झटका
Exit Poll Results 2023

Assembly Election Result: पांचों राज्यों में विधानसभा के चुनाव हो गए है। इस बीच एग्जिट पोल के नतीजे भी सामने आ गए है। इनमें तीन राज्यों में मौजूदा सरकार बनी रहेंगी, जबकि दो प्रदेशों में वर्तमान सरकार को बड़ा झटका लग सकता है। जिन तीन प्रदेशों में सरकार रिपीट हो रही है, वह मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ शामिल है। वहीं, मिजोरम और तेलंगाना में मौजूदा सरकार को बड़ा झटका लगने की बात सामने आई है। बताते चलते है कि, राजस्थान में हर साल सरकार बदले का रिवाज है। लेकिन इस बार वह रिवाज टूटता हुआ नजर आ रहा है, क्योंकि यहां पर दोबारा से कांग्रेस की सरकार बनने वाली है।

बता दें, एग्जिट पोल ABP-CVoter, News24-Channkya, Aaj Tak-Axis, Republic-Matrize और Times Now-ETG ने जारी किया है। आइए बारी-बारी से जानते है, किसके पोल्स क्या कहते है?

MP में किसकी सरकार (Whose government in MP)

ABP-CVoter के नतीजो के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी (BJP) को 88 से 112 सीटें मिल सकती है। वहीं, कांग्रेस को 113 से 137 सीटें और अन्य 2 से 8 सीटों पर आ सकती है। यानी इस पोल्स की बात करें तो मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन सकती है। 

News24-Channkya: भाजपा को 139 से 163, कांग्रेस 62 से 86, जबकि अन्य 1-9 सीट जीत सकती है। इस पोल्स के मुताबिक, बीजेपी भारी मतों से सरकार बना सकती है। 

Aaj Tak-Axis: बीजेपी 140 से 162, कांग्रेस 68 से 90 वहीं, अन्य शून्य से 3 सीटों पर कामयाबी मिल सकती है। 

Republic-Matrize: बीजेपी 118 से 130, कांग्रेस 97 से 107, जबकि, अन्य शून्य से 2 सीटे मिल सकती है।

Times Now-ETG: भाजपा 105 से 117, कांग्रेस 109 से 125 जबकि, अन्य 2 से 8 सीटे जीत सकती है। 

पांचों पोल्स का एनालाइज करने पर तीन पोल्स में कांग्रेस सरकार बनाते हुए नजर नहीं आ रही है, जबकि दो पोल्स में भाजपा सरकार बनाते हुए नजर नहीं आ रही है। बता दें, मध्य प्रदेश में 230 विधानसभा सीटे हैं। और सरकार बनाने के लिए 116 का बहुमत आंकड़ा होना चाहिए। 

राजस्थान में किसकी सरकार (Whose government in Rajasthan)

ABP-CVoter: कांग्रेस 71 से 91, भाजपा 94 से 104 जबकि, अन्य 9 से 19 सीटें जीत सकते है। 

News24-Channkya: कांग्रेस 89 से 113, बीजेपी 77 से 101 जबकि, अन्य 2 से 16 सीट पर जीत हासिल कर सकती है।

Aaj Tak-Axis: कांग्रेस 86 से 106, भाजपा 80 से 100 जबकि, अन्य 9 से 18 सीटे आ सकती है। 

Republic-Matrize: कांग्रेस 65 से 75, भाजपा 115 से 130, जबकि अन्य को एक भी सीट नहीं मिल सकती है। 

Times Now-ETG: कांग्रेस 56 से 72, भाजपा 108 से 128, जबकि, 13 से 21 सीटों पर विजय प्राप्त कर सकती है।

बता दें, राजस्थान में विधानसभा की कुल 199 सीटें है। और सरकार बनाने के लिए 100 सीटों पर जीतना होगा। यहां पर पोल्स की बात करें तो चार पोल्स में भाजपा सरकार बना रही है, वहीं एक पोल में ही कांग्रेस सरकार बनाते हुए दिखाई दे रही है। 

Also Read: 1 दिसंबर 2023 से डिलीज हो जाएगा Gmail Account, जारी रखने के लिए करना होगा ये आसान काम

छत्तीसगढ़ में किसकी सरकार (Whose government in Chhattisgarh)

ABP-CVoter: कांग्रेस 41 से 53, भाजपा 36 से 48 जबकि, अन्य शून्य से 4 सीटें पर आ सकती है। 

News24-Channkya: कांग्रेस 49 से 65, भाजपा 25 से 41, जबकि, अन्य एक भी सीट नहीं जीत सकती है।

Aaj Tak-Axis: कांग्रेस 40 से 50, भाजपा 36 से 46, जबकि, अन्य 1 से 5 सीटें जीत सकती है।

Republic-Matrize: कांग्रेस 44 से 52, भाजपा 34 से 42, जबकि, अन्य शून्य से 2 सीट जीत सकती है।

Times Now-ETG: कांग्रेस 34 से 36, भाजपा 26 से 30 जबकि, अन्य 2 से 4 सीट जीत सकती है। 

बता दें, छत्तीसगढ़ में कुल 90 विधानसभा सीटें है। और सरकार बनने के लिए 46 सीट जीतना होगा

तेलंगाना में किसकी सरकार (Whose government in Telangana)

ABP-CVoter: कांग्रेस 49 से 65, बीआरएस (BRS) 38 से 54, एआईएमआईएम (AIMIM) 5 से 9, जबकि, भाजपा 5 से 13 सीटों पर ही जीत सकती है।

News24-Channkya: कांग्रेस 62 से 80, बीआरएस 24 से 42, भाजपा 2 से 12 और अन्य 5 से 11 सीटों पर जीत सकती है।

Aaj Tak-Axis: खबर लिखने तक आंकड़े अपटेड नहीं किए थे।

Republic-Matrize: बीआरएस 46 से 56, कांग्रेस 58 से 68, भाजपा 4 से 9 और अन्य 5 से 7 सीटें जीत सकती है।

Times Now-ETG: बीआरएस 37 से 45, कांग्रेस 60 से 70, भाजपा शून्य पर आउट हो सकती है और अन्य 6 से 12 सीटों पर जीत सकते है। 

बता दें, तेलंगाना में कुल 119 विधानसभा सीटें है। और किसी पार्टी को सरकार बनने के लिए 60 का आंकड़ा लाना होगा।

Also Read: भारत के लिए कोयला बना मुसीबत और जरूरी भी, CSI की रिपोर्ट में हुए कई खुलासे

मिजोरम में किसकी सरकार (Whose government in Mizoram)

ABP-CVoter: कांग्रेस 2 से 8, एमएनएफ (MNF) 15 से 21, ZPM 15 से 21, भाजपा एक भी सीट नहीं जीत सकती और अन्य शून्य से 5 सीट जीत सकती है। 

News24-Channkya: खबर लिखने तक आंकड़े अपडेट नहीं किए।

Aaj Tak-Axis: एमएनएफ 3 से 7, ZPM 28 से 35, कांग्रेस 2 से 4, भाजपा एक भी सीट नहीं और अन्य शून्य से 2 सीट जीत सकते है। 

Republic-Matrize: एमएनएफ 17 से 22, कांग्रेस 7 से 10, ZPM 7 से 12, भाजपा एक भी नहीं और अन्य 1 से 2 सीट जीत सकते है। 

Times Now-ETG: एमएनएफ 14 से 18, कांग्रेस और बीजेपी शून्य पर आउट हो सकती है, ZPM 12 से 18 और अन्य शून्य से 5 सीटे जीत सकते है। 

बता दें, मिजोरम में कुल 40 विधानसभा की सीटें है। और सरकार बनने के लिए 21 बहुमत का आंकड़ा होना जरूरी है। 

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow