BJP के सामने खड़ा हुआ पहाड़, लांघने की करेंगी कोशिश, या फिर अपनाएंगी 5 साल पहले का फॉर्मूला

बीजेपी मिशन 2024 को ध्यान में रखते हुए अभी तक एक भी राज्य में मुस्लिम प्रत्याशी को चुनानी मैदान में नही उतारा है। बताते चलते है कि, हमेशा भारतीय जनता पार्टी तीन प्रदेशों में मुस्लिम कैंडिडेट को उतारती रही है।

अक्टूबर 18, 2023 - 08:54
 0
BJP के सामने खड़ा हुआ पहाड़, लांघने की करेंगी कोशिश, या फिर अपनाएंगी 5 साल पहले का फॉर्मूला
BJP

Assembly Election News 2023: देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। बीजेपी, भाजपा समेत तमाम क्षेत्रिय दल पूरे दमखम के साथ सत्ता हासिल करने के लिए चुनावी अभियान को धार देते हुए नजर आ रहे है। बीजेपी मिशन 2024 को ध्यान में रखते हुए अभी तक एक भी राज्य में मुस्लिम प्रत्याशी को चुनानी मैदान में नही उतारा है। बताते चलते है कि, हमेशा भारतीय जनता पार्टी तीन प्रदेशों में मुस्लिम कैंडिडेट को उतारती रही है। लेकिन 2024 मिशन भी फतह करना है। इसके लिए उनके सारे समीकरण शायद बिगड़ते हुए भी नजर आ रहे है। इसलिए मुस्लमानों को अभी तक टिकट में जगह नही मिली है।   

भाजपा ने साल 2013 और 2018 में

गौरतलब है कि, साल 2018 के विधानसभा इलेक्शन में पार्टी ने मध्य प्रदेश और राजस्थान में एक, जबकि तेलंगाना में दो मुस्लिम उम्मीद्वार घोषित किए थे। इनमें से एक भी प्रत्याशी जीत हासिल नही कर सकता था। इसके पहले चुनाव 2013 में पार्टी ने चार मुस्लिम कैडिडेट केवल राजस्थान में उतारे थे। उनमें से दो विधायक बन सकें। इनमें से एक युनुस खान को वसुंधरा राजे की सरकार में मंत्री बनाया गया था।

और साथ में भारी-भरकम मंत्रालय जैसे पीडब्ल्यूडी दिया था। बता दें, 2018 में युनुस खान डीडवानी सीट की जगह टोंक से प्रत्याशी बनाया गया था। इस सीट पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट उम्मीद्वार थे। इस वजह से वह चुनाव जीत नहीं सकें। 

क्या BJP गुजरात-यूपी का अपनाएंगी फॉर्मूला

भाजपा ने उत्तर प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक में एक भी मुस्लिम को टिकट नही दिया था। हालांंकि, यूपी में मंत्री बनाकर मुस्लिम प्रतिनिधित्व दिया था। पार्टी की ओर से इस बार तीन राज्यों एमपी में 136, छत्तीसगढ़ में 85 और राजस्थान में 41 सीटों पर अपने उम्मीद्वारों की घोषणा कर चुकी है। इनमें से एक भी मुस्लिम चेहरा नही है। इस वजह से भाजपा मुस्लिम नेताओं की धड़कने बढ़ी हुई है।  

Also Read: Congress manifesto: कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी, इन 10 नए वचनों को किया शामिल

मुस्लिम प्रत्याशी को टिकट इसलिए नहीं दिया- सिद्दीकी

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने एक इंटरव्यू में कहा कि, मध्य प्रदेश में 16, राजस्थान में 40, तेलंगाना में 24 और छत्तीसगढ़ में 8 सीटें मुस्लिम बहुल है। हम अभी इन चारों प्रदेशों में मुस्लिम बहुल सीटों पर काम कर रहे है। हमें उम्मीद है कि, पार्टी जल्द ही इन सीटों पर मुस्लिम उम्मीद्वारों के नाम घोषित करेंगी। 

उन्होंने आगे कहा कि, भाजपा में टिकट देने का पैमाना धर्म और जाति का नही है, बल्कि सर्वे आधार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मूल मंत्र 'सबका साथ सबका विकास' को लेकर पार्टी चलती है। 

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow