पांच राज्यों के विधानसभा चुनावी तारीखों का ऐलान, 2018 में प्रचार के लिए मिले थे इतने दिन 

5 राज्यों मध्य प्रदेश, मिजोरम, तेलंगाना, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान हो चुका है। कल दोपहर 12 बजे मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेंस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से किया है।

अक्टूबर 10, 2023 - 14:35
अक्टूबर 10, 2023 - 14:52
 0
पांच राज्यों के विधानसभा चुनावी तारीखों का ऐलान, 2018 में प्रचार के लिए मिले थे इतने दिन 
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार

Assembly Election News: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, राजस्थान और मिजोरम विधानसभा चुनावी की तारीखों की घोषणा हो चुकी है। इनका ऐलान मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने सोमवार को प्रेंस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से किया है। इस दौरान चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय और अरूण गोयल उपस्थित थे। बता दें, साल 2018 के इन पांचों राज्यों में नेताओं को प्रचार के लिए कितने दिन मिले थे। साथ ही भाजपा को कितना फायदा मिलने वाला है। 

कब होंगे पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव

  • मध्य प्रदेश में 17 नवंबर 2023
  • राजस्थान में 23 नवंबर 2023
  • छत्तीसगढ़ में दो फेज 7 और 17 नवंबर 2023
  • तेलंगाना में 30 नवंबर 2023
  • मिजोरम में दो फेज 7 नवंबर और 3 दिसंबर 2023

नतीजे कब होंगे घोषित

इन पांच राज्यों में होने वाले चुनाव के परिणाम 3 दिसंबर 2023 को घोषित किए जाएंगे। बताते चलते है कि, दो प्रदेशों छत्तीसगढ़ और मिजोरम में दो फेज में वोटिंग होगी, जबकि बाकी के तीन राज्यों में एक ही दिन वोटिंग होना है। साल 2018 के मुकाबले इस बार चुनाव अधिक जल्दबाजी में होंगे। इस बार चुनाव आयोग ने घोषणा और मतदान के बीच गैप को कम किया है। इस वजह से प्रचार के लिए दिन घट गए है। 

Also Read: अभिनेत्री Raveena Tandon और बेटी के साथ ऐसी तस्वीरें, बार-बार देखने का होगा मन

प्रचार के लिए कितने दिन हुए कम

इन 5 राज्यों के विधानसभा चुनावी तारीखों का ऐलान 6 अक्टूबर 2018 को किया गया था। इस बार 9 अक्टूबर को किया है। अगर इलेक्शन कैंपेन की बात करें तो पिछली बार से इस बार कम दिन मिले है।  

साल 2018

साल 2023

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow