बक्सर ट्रेन हादसा, 21 बोगियां पटरी से उतरी, चारों तरफ खौफनाक मंजर

यह हादसा दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल से चलकर उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल होते हुए कामाख्या (असम) की तरफ चलने वाली नॉर्थ ईस्ट सुपरफास्ट ट्रेन (North East Superfast Train) में हुआ है। 

अक्टूबर 12, 2023 - 12:14
 0
बक्सर ट्रेन हादसा, 21 बोगियां पटरी से उतरी, चारों तरफ खौफनाक मंजर
Buxar train accident

Buxar Train Accident: देश में ट्रेन हादसे थमने का नाम नही लेकर रहे है। बिहार के बक्सर में बीती देर रात भयनाक ट्रेन हादसा हो गया है। इसमें रेल की 21 बोगियां पटरी से नीचे उतर गई। जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 80 यात्रियों के घायल होने की खबर है। हादस के दौरान कोई टॉयलेट तो कोई बर्थ के नीचे फंस गये थे। रातभर आसपास के लोगों ने और रेस्क्यू टीम ने यात्रियों को खोजते रहे। और नजदीकी असस्पताल में उपचार के लिए रेफर किया। 

गौरतलब है कि, यह हादसा दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल से चलकर उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल होते हुए कामाख्या (असम) की तरफ चलने वाली नॉर्थ ईस्ट सुपरफास्ट ट्रेन में हुआ है। 

दर्दनाक हादसे की सुनाई आपबीती

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, जिस समय हादसा हुआ था, उस वक्त लगभग सभी लोग सो चुके थे। इसी बीच उन्हें झटके महसूस होने लगे। यात्री बर्थ से नीचे गिरने लगे। ये झटके लोगों को 15 मिनट तक लगते रहे। हादसा इतना खतरानाक था कि, कोई टॉयलेट फंस गए तो कोई बर्थ और खिड़की के नीचे फंसे मिले। इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस रेल हादसे में जान गवाने वाले यात्रियों के परिजनों को 4-4 लाख रूपये की सहायता राशि देने की घोषणा कर दी है। 

हादसे की गूंज कई किलोमीटर तक

नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन हादसे की गूंज कई किलोमीटर तक सुनाई दी। इससे आसपास के ग्रामीण इलाकों के सैकड़ों लोग घटना स्थल पर पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने पीड़ितों की फटाफट मदद करना शुरू कर दी। एक यात्री महिला ने बताया कि, मंजर बेहद ही खौफनाक था। हमें अभी तक कुछ भी समझ में नही आ रहा है कि, कैसे हुआ और क्यों? सभी यात्री खुश थे और खाना खाकर आराम कर रहे थे।

हमने खाना ऑर्डर किया हुआ था और उसका इंतजार कर रहे थे। अचानक गड़गड़ाहट की आवाज सुनाई देने लगी। हमें लगा कि, ट्रेन की रफ्तार तेज हो रही होगी। लेकिन कुछ ही पलों में बोगी पलट गई। पलटते ही चारो-ओर चीखपुकार मचने लगी।

Also Read: अभिनेता अमिताभ बच्चन के खिलाफ BJP नेता ने दर्ज करवाई FIR, Sony TV ने स्टेटमेंट जारी कर दी सफाई

मृतक के परिजनों से संपर्क

ट्रेन हादसे में किशनगंज जिले के एक व्यक्ति मौत होने की खबर है। इसके अलाव जिन अन्य तीन लोगों की मौत हुई है। उनके परिजनों के साथ संपर्क स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है। यह सूचना किशनगंज जिला प्रशासन टीम डीएम तुषार सिंगला से मिली है। इनके अलावा जिला पंचायत राज पदाधिकारी, सह-प्रभारी पदाधिकारी जिला आपदा प्रबंधन मोहम्मद जफर आलम और अनुमंडलाधिकारी लतीफुर रहमान को सभी पीड़ितों के परिजन से मिलकर अहम कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। 

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow