भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़के, कहा- मोदी झूठों के सरदार 

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल आज बुधवार दोपहर इंदौर पहुंचे। भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हुए।

मार्च 6, 2024 - 18:01
मार्च 6, 2024 - 18:16
 0
भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़के, कहा- मोदी झूठों के सरदार 
Rahul Gandhi

Lok Sabha Elections: देश में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी (BJP) और कांग्रेस (Congress) ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। बीजेपी की तरफ से पीएम मोदी और पार्टी के कई दिग्गज नेता लगातार रोड शो और जनसभा कर रहें है। इसके साथ ही कांग्रेस की तरफ से सांसद राहुल गाँधी (Rahul Gandhi) भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) कर रहें है। इसी बीच कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल आज (बुधवार) दोपहर इंदौर पहुंचे। 

कांग्रेस के दोनों दिग्गज नेताओं का पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव (Arun Yadav) ने एयरपोर्ट पर स्वागत किया। इसके बाद मल्लिकार्जुन खरगे, केसी वेणुगोपाल, अरुण यादव एयरपोर्ट से बदनावर के लिए रवाना हुए। तीनों नेताओं हेलीकॉप्टर से बदनावर के लिए रवाना हुए। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल बदनावर पहुंचकर भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हुए। 

इस दौरान कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बदनावर में एक जनसभा को संबोधित किया। इसके साथ ही राहुल गांधी ने भी जनसभा को सम्भोधित किया और कहा कि 'बीजेपी कमजोरों का अपमान करती है। आदिवासी इस देश के असली मालिक हैं।' वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मोदी झूठ बोलते हैं। वे झूठों के सरदार हैं।

Also Read: Cricket News: धर्मशाला में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करेंगे अश्विन, मात्र 4 गेंदबाज़ कर पाए यह कारनामा

इस दौरान राहुल गांधी प्रदेश के रतलाम के प्रसिद्ध थाई और जापानी अमरूद के किसानों से चर्चा करने भी पहुंचे। वे यहां किसान जयप्रकाश धाकड़ के खेत पर पहुंचे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उनसे फसलों के बारे में बातचीत की। किसानों ने राहुल को प्रदेश के लोकप्रिय अमरूद भी खिलाएं। इस वक़्त राहुल गाँधी के साथ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, PCC चीफ जीतू पटवारी, कांग्रेस नेता कांतिलाल भूरिया भी मौजूद रहे।

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow