Indore News : पति ने पत्नि की बेरहमी से हत्या, तीन साल के बच्चे को लेकर हो गया फरार 

पत्नि पिंकी मंजे की चाकू से लगा काटकर हत्या कर दी हैं। उसके बाद मृतका को तड़पता छोड़ तीन साल के छोटे बच्चे को लेकर फरार हो गया है।

जुलाई 17, 2023 - 17:59
अगस्त 10, 2023 - 10:12
 0
Indore News : पति ने पत्नि की बेरहमी से हत्या, तीन साल के बच्चे को लेकर हो गया फरार 
आरोपी अनिल मंजे

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से दिल दहला देने वाली खबर आई है। पति ने अपनी ही पत्नि की बेरहमी से गला काटकर मौत के घाट उतार दिया है। हत्या करने के बाद तीन साल के बच्चे को लेकर फरार हो गया है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौक पर पहुंची। पड़ोसियों से पूछताछ करने पर बताया कि, दोनों के बीच सुबह से ही लड़ाई चल रही थी। 

पत्नि को तड़पता छोड़ भागा आरोपी

टीआई कपिल शर्मा के मुताबिक, घटना शहर के छत्रीपुरा इलाके के लोधा कॉलोनी की हैं। आरोपी अनिल मंजे ने सोमवार को पत्नि पिंकी मंजे की चाकू से लगा काटकर हत्या कर दी हैं। उसके बाद मृतका को तड़पता छोड़ तीन साल के छोटे बच्चे को लेकर फरार हो गया है। शव घर में पड़ा मिला। पूरा घर अस्त-व्यस्त था। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला है कि, दोनों के बीच सुबह से ही विवाद चल रहा था। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। 

मृतका पिंकी मंजे

मृतका के परिजनों ने दी ये जानकारी

मृतका के परिजनों के मुताबिक, अनिल कुछ समय से कामकाज नही कर रहा था। हर रोज शराब पीने के लिए रूपये मांगता रहता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा चल रहा था। बता दें, पिंकी के तीन बच्चें है। उसके माता-पिता राउ क्षेत्र के सुखदेव नगर में रहते है। जैसे ही उनकी लड़की के बारें में पता चला, वे रोते-बिलखते लोधा कॉलोनी पहुंचे। 

पिंकी का भाई अमरनाथ यात्रा पर

पिंकी के माता-पिता को घटना की जानकारी मिलने पर वे तुंरत बेटी के घर पहुंचे। शव को देखकर बिलखने लगे। पड़ोसियों ने उनको सांत्वना दी। वहीं, मृतका का भाई  अमरनाथ की यात्रा पर गया हुआ हैं। 

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow