अदरक रामबाण इलाज, महिलाओं के मासिक धर्म से लेकर इन गंभीर बीमारियों से मिलती राहत

अदरक दो प्रकार (Ginger two types) के होते है। पहला ताजा अदरक (fresh ginger) जो नमी वाला (गीला) और दूसरा सूखा अदरक (dried ginger) दोनों की परख आम लोगों को अच्छे से होती है। अगर नहीं भी पता है तो हम नीचे बताने वाले है। बता दें, दोनों ही अदरक के अलग-अलग फायदें होते है, जो गंभीर बीमारियों से छूटकार दिला सकता है।

नवंबर 8, 2023 - 11:36
नवंबर 8, 2023 - 11:37
 0
अदरक रामबाण इलाज, महिलाओं के मासिक धर्म से लेकर इन गंभीर बीमारियों से मिलती राहत
अदरक (Ginger)

अदरक (Ginger) किचन से लेकर मार्केट(market) में आसानी से मिल जाता है। सर्दियों (winter) में अधिकांश लोग इसका इस्तेमाल चाय (Tea) बनाने के समय करते है। जिससे सर्दी से लड़ने के लिए ताकत मिलती है। ये सबको पता है। लेकिन इसको छोड़कर भी इसके कई सारी फायदें होते है। जिसमें गंभीर बीमीरियों से लड़ने की ताकत होती है, जो लोगों को पता ही नही होता है। इस आर्टिकल में आज उन्हीं के बारें में चर्चा करने वाले है। लेकिन इससे पहले ये जानना आपके लिए बेहद जरूरी है कि, अदरक दो प्रकार (Ginger two types) के होते है। पहला ताजा अदरक (fresh ginger) जो नमी वाला (गीला) और दूसरा सूखा अदरक (dried ginger) दोनों की परख आम लोगों को अच्छे से होती है। अगर नहीं भी पता है तो हम नीचे बताने वाले है। बता दें, दोनों ही अदरक के अलग-अलग फायदें होते है, जो गंभीर बीमारियों से छूटकार दिला सकता है।  

बताते चलते है कि, अदरक का ऑफिसिनेल नाम जिंजिबर (Zingibar) हैं। यह एक फूल वाला पौंधा है, जो जिंजिबेरेसी पारिवार (Zingiberaceae family) से संबंधित है। साइंस वाले स्टूडेंट्स इसका नाम बखूबी जानते है। इसका स्वाद तीखा होता है। जो खाने को स्वादिष्ट और लोकप्रिय बना देता है। जिसमें कई बीमारियों से लड़ने की ताकत होती है। आइए जानते है बिना समय गवाएं। दो अदरक के फायदें.....

कैसा होता है ताजा अदरक (What is fresh ginger like)

ताजा अदरक की त्वचा हल्की भूरी और दृढ़, रेशेदार की होती है। जो स्वाद और महक से भरपूर होता है। इसका उपयोग कई व्यंजनों में किया जाता है। खासकर एशियाई व्यंजनों में किया जाता है। इसके अलावा आमतौर पर अदरक की चाय बनाने में भी किया जाता है। जो सर्दी को खत्म करने में कारगर साबित है।

कैसा होता है सूखा अदरक (What is dry ginger like)

खेत से निकालने के बाद इसे धूप के जरिए सुखाया जाता है। जो पिसने लायक बन जाती है। इसे सूखी अदरक करते है। इसे पीसकर इसका पाउडर बनाया लिया जाता है। यह ताजा अदरक की तुलना में हल्का पीला रंग और अधिक गाढ़ा स्वाद वाला होता है। इसे सोंठ भी कहते है। 

ताजे और सूखे अदरक में पोषण संबंधी अंतर (Nutritional Differences Between Fresh and Dried Ginger)

दोनों अदरक के अपने-अपने स्तर पर अलग-अलग लाभ होते है। जो स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होते है। ताजा अदरक में करीब 79 फीसदी पानी होता है, जबकि सूखी अदरक में केवल 10 प्रतिशत ही पानी होता है। यानि सोंठ में पोषक तत्वों और कैलोरी की भरपूर मात्रा होती है। क्योंकि इसमें पानी की मात्रा कम होती है। 

Also Read: MP की इस VIP सीट पर मोदी कर रहे रैली, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ इन सीटों पर कर रहे प्रचार

सूखे अदरक में आयरन और आहार फायबर अच्छी मात्रा से मौजूद होता है। इसमें फ्रैंस अदरक की तुलना में जिंजरोल और शोगोल का स्तर अधिक होता है। वही ताजा अदरक की बात करें तो इसमें विटामिन सी, पोटेशियम, मैंगनीज और मैग्रीशियम की भरपूर मात्रा होती है। इनके अलावा जिंजरोल और शोगोल जैसे एंटीऑक्सीडेंट भी पाया जाता है। जो सूजन को कम करने में मदद करता है।  

ताजा अदरक के फायदें (Benefits of fresh ginger)

  • उल्टी और मतली (जी मिचलाना) से राहत देने का का करता है। खासकर गर्भवस्था या कीमोथेरेपी के समय।
  • यह सूजन रोधी होता है। इसके अलावा ऑस्टियोआर्थराइटिस और रूमेटीइड गठिया जैसी बीमारियों के लिए फायदेमंद होता है।
  • सूजन, कब्ज और गैस से राहत दिलाने में सहायता करता है। और पाचन तंत्र को मजबूती प्रदान करता है।
  • इसमें एंटीऑक्सीडेंट का उच्च स्तर होता है, जो प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देता है।
  • यह महिलाओं में मासिक धर्म की ऐंठन को कम करने में बेहद कारगर है। इसके उपर कई शोध भी की गए है। 

सूखी अदरक के फायदें (Benefits of dry ginger)

  • यह गले की खराश और खांसी पर कंट्रोल पाता है। वही सर्दी और फ्लू के लक्षणों को में राहत देता है। इसका उपयोग अक्सर चाय बनाने में भी किया जाता है।
  • सूजन को कम करने में बेहद कारगर है।
  • इसमें आहार फाइबर को बढ़ाने की क्षमता होती है। जो वजन कर करने में सहायक होता है।
  • अध्ययनों से पता चला है कि, टाइट 2 मधुमेह वाले लोगों में रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करता है।
  • सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द और महिलाओं में मासिक धर्म के ऐंठन को कम करता है। 

Also Read: छत्तीसगढ़ में वोटिंग के बीच CRPF और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, AK47 बरामद

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow