नायब सिंह सैनी होंगे नए मुख्यमंत्री, शाम 5 बजे होगा शपथ समारोह 

हरियाणा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफे के बाद भाजपा विधायक दल की बैठक में बीजेपी ने नायब सिंह सैनी को हरियाणा के नए सीएम घोषित किया गया।

मार्च 12, 2024 - 14:51
 0
नायब सिंह सैनी होंगे नए मुख्यमंत्री, शाम 5 बजे होगा शपथ समारोह 

हरियाणा(Haryana) से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफे के बाद भाजपा विधायक दल की बैठक में बीजेपी ने नायब सिंह सैनी को हरियाणा के नए सीएम घोषित किया गया। नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद है। इसके साथ ही वे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भी है। 

'नायब सिंह सैनी होंगे नए मुख्यमंत्री' (Naib Singh Saini will be the new Chief Minister)

बता दें कि हरियाणा(Haryana) के सीएम मनोहर लाल खट्‌टर ने अपने कैबिनेट के साथ राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया है। भाजपा सांसद नायब सिंह सैनी आज प्रदेश के नए सीएम की शपथ लेंगे। आज शाम 5 बजे प्रदेश में नए सीएम और कैबिनेट मंत्री शपथ लेंगे। आज शाम 5 बजे राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होना है। नायब सिंह सैनी मनोहर लाल खट्टर के करीबी माने जाते है। 

'मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर ने दिया इस्तीफा' (Chief Minister Manohar Lal Khattar resigned)

प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर ने अपने कैबिनेट के साथ राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया है। लोकसभा चुनाव से पहले यह बीजेपी का बड़ा दांव माना जा रहा है।  सूत्रों के मुताबिक, भाजपा और जननायक जनता पार्टी के टूट की वजह पता चला है कि जननायक जनता पार्टी हरियाणा(Haryana) में 1 से 2 लोकसभा सीटें मांग रही थी। मगर, बीजेपी प्रदेश की सभी 10 सीटों पर लोकसभा चुनाव(Loksabha Election) लड़ना चाहती है। इसे टूट का मुख्य कारण बताया जा रहा है। 

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow