अभिनेता अमिताभ बच्चन के खिलाफ BJP नेता ने दर्ज करवाई FIR, Sony TV ने स्टेटमेंट जारी कर दी सफाई

सीएम शिवराज को झूठी घोषणा करने वाला घोषित मंत्री बताया जा रहा है। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसके बाद से बिग बी को ट्रोल भी किया जा रहा है।

अक्टूबर 10, 2023 - 22:40
 0
अभिनेता अमिताभ बच्चन के खिलाफ BJP नेता ने दर्ज करवाई FIR, Sony TV ने स्टेटमेंट जारी कर दी सफाई
Abitabh Bachchan and CM Shivraj

Madhya Pradesh News: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बदनाम करने वाला वीडियो सामने आया है। यह वीडियो सोनी टीवी का मशहूर शो 'कौन बनेगा करोड़' से जुड़ा है। इसमें सीएम शिवराज को झूठी घोषणा करने वाला घोषित मंत्री बताया जा रहा है। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसके बाद से बिग बी को ट्रोल भी किया जा रहा है। वहीं, इस मामले में एक भाजपा नेता ने भोपाल की साइबर क्राइम सेल में एफआईआर (FIR) तक दर्ज करवा दी है। 

वीडियो में क्या बताया

बिग बी हॉट सीट पर बैठे कंस्टेस्टेंट से सवाल पूछा कि, इनमें से किस मुख्यमंत्री को उनकी फर्जी घोषणाओं के कारण घोषणा मशीन कहा जाता है। इसके लिए कंटेस्टेंट को चार ऑप्शन भी दिए थे। जिनमें से (A) हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (B) मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (C) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (D) गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल के नाम से ऑप्शन शामिल थे। 

वहीं कंटेस्टेंट खुद एमपी से था। उन्होंने बिग बी को B ऑप्शन लॉक करने को कहते सुना जा रहा है। इसके बाद बच्चन ने कहा कि, मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज अपने 18 साल के लंबे कार्यकाल में सिर्फ घोषिणाएं करते रहे है। उन्होंने काम नही किया है। इसलिए सीएम घोषणा मशीन है। 

सोनी टीवी ने स्टेटमेंट जारी करते हुए दी सफाई

सोनी टीवी ने स्टेटमेंट जारी करते हुए बताया कि, जो वीडियो वायरल हो रहा है। वह मॉर्फ्ड है। हालांकि, वीडियो को देखने से लग रहा है कि, दोनों के बीच जो बातें हो रही है। उनकी लिप-सिंक से मेल नही खा रही है। उन्होंने आगे स्टेटमेंट में कहा कि, यूजर्स शो के लिए बेहद मायने रखता है। उनका विश्वास इस शो पर हमेशा बना रहे। 

Also Read: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावी तारीखों का ऐलान, 2018 में प्रचार के लिए मिले थे इतने दिन

वही इस मामले को हम साइबर सेल के पास लेकर जाएंगे। जो गलत सूचना आई है। उसकी कड़ी निंदा करते है। हम ऑडियंश से गुजारिश करते है कि, वह किसी भ्रामक चीजों को ना देखें। और जब तक वेरीफाई नहीं होती। 

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow