बिहार विधानसभा मानसून सत्र का विरोध प्रदर्शन, SIR को लेकर विपक्ष का हंगामा

बिहार विधानसभा मानसून सत्र के दौरान विपक्षी दलों ने राज्य में हो मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। 

जुलाई 22, 2025 - 10:36
जुलाई 22, 2025 - 11:24
 0
बिहार विधानसभा मानसून सत्र का विरोध प्रदर्शन, SIR को लेकर विपक्ष का हंगामा
Bihar Monsoon Session 2025

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार विधानसभा मानसून सत्र के पांच दिवसीय के दूसरे दिन विपक्षी दलों ने हंगामा शुरू कर दिया। न्यूज एजेंसी ने एक वीडियो सोशल मीडिया एक्स पर अपलोड किया है, जिसमें देखा जा रहा है कि राज्य सरकार के खिलाफ पूरा विपक्षी दल एक होकर मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण (SIR) का विरोध कर रहे हैं। 

बिहार विधानमंडल का मॉनसून सत्र बीते सोमवार को 21 जुलाई से शुरू हो गया है, जो आगामी शुक्रवार 25 जुलाई तक चलेगा। यह सत्र 17वीं विधानसभा का आखिरी है। आपको बता दें कि इसी साल के अंत तक राज्य में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं।

चर रहे इस पांच दिवसीय मॉनसून सत्र के दौरान नीतीश सरकार 12 अहम विधेयक पेश करेंगी, इसमें 4 मूल और 8 संशोधन विधेयक शामिल किया गया है। वहीं, विधायक तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाला महागठबंधन प्रदेश सरकार को राज्य के लॉ एंड ऑर्डर, बिजली, वोटर लिस्ट समेत कई मुद्दों पर घेरने की योजना बनाई हैं। 

नीतीश सरकार 22 और 23 जुलाई को विभिन्न विभागों से जुड़े विधेयक को सदन के पटल पर रखेगी। इसके अलावा राजकीय कार्यो पर भी चर्चा होने वाली है।

गौरतलब है कि प्रदेश में चुनाव आयोग जब से एसआईआर करवा रहा है, तब से ही विपक्षी दल के नेता इसका विरोध कर रहे है। यहां तक की ये मामला कोर्ट में भी जा चुका हैं। 

#WATCH पटना: बिहार विधानसभा मानसून सत्र के दौरान विपक्षी दलों ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। pic.twitter.com/bNbSs0LMnP

— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 22, 2025

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow