चंदन मिश्रा हत्याकांड के दो बदमाशों का आरा में एनकाउंटर, मुठभेड़ में बुरी तरह घायल हुए अपराधी
चंदन मिश्रा हत्याकांड के दो शॉर्प शूटरों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई, इसमें दो बदमाशों को गोली लगी है। दोनों घायल अपराधियों को इलाज के लिए आरा सदर हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है।

डिजिटल डेस्क, पटना। चंदन मिश्रा गोलीकांड से जुड़े मामले में बड़ी खबर सामने आई हैं। बिहार के आरा में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभड़े हो गई है, इसमें दो बदमाश घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि ये दोनों अपाराधी चंदन मिश्रा मर्डर केस में शामिल थे। फिलहाल सभी घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, चंदन मिश्रा हत्याकांड के दो शॉर्प शूटरों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई, इसमें दो बदमाशों को गोली लगी है। दोनों घायल अपराधियों को इलाज के लिए आरा सदर हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है।
पुलिस ने दी ये जानकारी
पुलिस को जानकारी मिली थी कि दोनों शूटर भोजपुर में छिपे थे, इसके बाद पुलिस टीम वहां पहुंची। इसके बाद आरोपियों ने पुलिस को देखकर फायरिंग करना शुरू कर दी। इसके जवाब में पुलिस टीम ने भी गोलियां चलाई। इस दौरान दोनों लोग घायल हो गए। पुलिस ने दावा किया है कि पारस अस्पताल में चंदन मिश्रा मर्डर के समय ये दोनों शार्प शूटर मौजूद थे।
दोनों घायल आरोपियों का नाम रविरंजन सिंह और बलवंत सिंह बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस की देखरेख में दोनों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
इस मामले में अब तक क्या-क्या हुआ?
पटना पारस अस्पताल में भर्ती चंदन मिश्रा की 17 जुलाई को पांच बदमाशों ने दिनदहाड़े गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। इस मामले की पटना पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि यह मर्डर शेरू सिंह ने करवाया था। एक समय में शेरू और चंदन बिजनेस पार्टनर हुआ करते थे। एक चोरी के मामले में दोनों के रिश्तों में दरार आ गई थी, जिसके चलते चंदन का मर्डर करवा दिया। इस हत्या की सुपारी तौसीफ बदमाश को 10 लाख रूपए में दी गई थी। उसने अपने चार दोस्तों नीशू खान, भीम, हर्ष और एक अन्य के साथ मिलकर हॉस्पिटल में घुसकर गोली मार कर हत्या कर दी गई थी।
पटना पुलिस और बंगाल पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तौसीफ समेत चार लोगों को कोलकाता से अरेस्ट कर लिया था। उन्हें कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिस सभी आरोपियों को बीते सोमवार पटना लेकर पहुंची। फिलहाल कोर्ट ने सभी आरोपियों को 72 घंटे के लिए पुलिस रिमांड पर भेजा दिया गया था। पुलिस की अब तक की पूछताछ में तौसीफ ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। वहीं, सुपारी देने वाला आरोपी शेरू सिंह बंगला के पुरुलिया जेल में बंद है।
आपकी प्रतिक्रिया क्या है?






