हिमाचल में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, 6 बागी विधायक भाजपा में शामिल

भाजपा में शामिल होने के बाद ये सभी बागी विधायक जल्द ही हिमाचल प्रदेश जाएंगे। ये सभी बागी बीते 28 फरवरी से राज्य के बाहर है और वे सीआरपीएफ की सुरक्षा घेरे में है। उनके साथ परिवार वालों को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बीते हफ्ते सुरक्षा के लिए घर के बाहर 10-10 सीआरपीएफ के जवान तैनात कर दिए थे।

मार्च 23, 2024 - 13:45
 0
हिमाचल में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, 6 बागी विधायक भाजपा में शामिल
हिमाचल कांग्रेस के 6 बागी विधायक

हिमाचल कांग्रेस न्यूज: हिमाचल से कांग्रेस के लिए बुरी खबर सामने निकलकर आई है। 6 बागी विधायकों ने दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए है। पार्टी मुख्यालय में केंद्रीय सूचना मंत्री एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने उन्हें पटका पहनाकर पार्टी में शामिल किया है। इन सभी बागी विधायकों ने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोट किया था। जिसकी वजह से कांग्रेस कैंडिडेट हार गए थे।

खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक, सभी बागी विधायकों को उपचुनाव में टिकट देने का भरोसा दिया गया है। इस शर्त पर इन्होंने भाजपा जॉइन किया है। मिली जानकारी के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट में अपनी सदस्यता बचाने वाली याचिका को भी वापस ले लेगें।

CRPF की सुरक्षा में

भाजपा में शामिल होने के बाद ये सभी बागी विधायक जल्द ही हिमाचल प्रदेश जाएंगे। ये सभी बागी बीते 28 फरवरी से राज्य के बाहर है और वे सीआरपीएफ की सुरक्षा घेरे में है। उनके साथ परिवार वालों को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बीते हफ्ते सुरक्षा के लिए घर के बाहर 10-10 सीआरपीएफ के जवान तैनात कर दिए थे।

Also Read: दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा- जरूरत पड़ी तो जेल से सरकार चलाएंगे

कांग्रेस के 6 बागी विधायक

कांग्रेस के 6 बागी विधायक, जो सुजानपुर से पूर्व विधायक राजेंद्र राणा, लाहौल स्पीति से रवि ठाकुर, धर्मशाला से सुधीर शर्मा, कुटलैहड़ से देवेंद्र कुमार, बड़सर से इंद्रदत्त लखनपाल और गगरेट से चैतन्य शर्मा ने शनिवार को दिल्ली मुख्यालय में भाजपा में शामिल हो गए है। 

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow