MP News: श्मशान में कमलनाथ के लिए चल रही तंत्र साधना, जादू-टोना का चुनाव

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर निशाना साधा। और बताया हम जनता से अपने द्वारा किए गए काम पर बात कर रहे है। वहीं कुछ लोग श्मशान में तांत्रिक क्रियाओं में व्यक्त है। लेकिन लोकतंत्र में साधना और पूजा होती है, तो वह जनता की होती है। हम दूसरे उपाय करते है।

अक्टूबर 19, 2023 - 22:47
 0
MP News: श्मशान में कमलनाथ के लिए चल रही तंत्र साधना, जादू-टोना का चुनाव
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ

MP Assembly Elections: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की वोटिंग 17 नवंबर 2023 को होने वाली है। सरकार बनाने के लिए पार्टियां कई तरकीब अपना रही है। साथ ही प्रचार भी जोरो-शोरों से कर रही है। इस बीच एक रोचक बात सामने आई है। कांग्रेस पार्टी के कुछ नेता कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनाने के लिए तांत्रिक क्रियाएं करवा रहे है। यह साधना नवरात्रि से शुरू हुई थी, जो नौ दिन तक चलने वाली है। सीएम शिवराज सिंह ने कमलनाथ का बिना नाम लिए तंज कंसा कि, कमलनाथ के लिए तंत्र साधना श्मशान में चल रही है। कुछ लोग चुनाव जीतने के लिए जादू टोना कर रहे है। उन्हें अपने काम पर भरोसा नहीं है। 

बीजेपी का हाईटेक प्रचार 

राज्य भाजपा कार्यलय से गुरूवार दोपहर 12 बजे सीएम शिवराज और पार्टी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने हाईटेक प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाई। इसके बाद सीएम चौहान ने मीडिया से बात करते हुए, उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा। और बताया हम जनता से अपने द्वारा किए गए काम पर बात कर रहे है। वहीं कुछ लोग श्मशान में तांत्रिक क्रियाओं में व्यक्त है। लेकिन लोकतंत्र में साधना और पूजा होती है, तो वह जनता की होती है। हम दूसरे उपाय करते है, लेकिन लोगों की तरह जादू-टोना नही करते। 

हम पूजा-अर्चना भगवान महाकाल की करते है। श्मशान घाट में पूजा करने वालों का कैसे भला होगा। अगर लोकतंत्र में जनता की पूजा करते तो ठिक है। लेकिन मुझे ऐसी पूजा के बारे में सुनकर बड़ा आश्चर्य और तकलीफ होती है। तुम जनता की सेवा करो, उनका विकास करो और लोगों का कल्याण करों। हम उसके आधार पर जनता से वोट मांगते है।  

Also Read: DJ Dandiya in Indore: 21 अक्टूबर को डीजे डांडिया का कार्यक्रम, मुंबई का लाइव बैंड, ऑर्केस्ट्रा और शहर के फेमस स्टॉल

तंत्र साधना गुप्त- कांग्रेस नेता

गौरतलब है कि, कांग्रेस नेता भय्यू महाराज ने बताया कि, उज्जैन में कांग्रेस सरकार बनाने के लिए विजय अनुष्ठान करवाया जा रहा है। कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनाने के लिए नवरात्रि के पहले दिन से यहां पर पूजा-पाठ की जा रही है, जो नौ दिन तक चलने वाली है। पूर्व में विधायकों की हुई खरीद-फरोख्त रोकने के लिए भी अनुष्ठान किया जा रहा है। ये पूजा सात लोग करवा रहे है। सभी लोग कांग्रेस के नेता है। और उनके नाम गुप्त रखे जा रहे है। वही तंत्र साधना भी गुप्त करवाई जा रही है। बता दें, नवरात्रि के पहले दिन इंदौर विधानसभा क्रमांक 1 से कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला के विजय होने के लिए अनुष्ठान करवाया गया था। 

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow