IMD Alert: यूपी के कई जिलों में एक सप्ताह का बारिश अलर्ट, 11 दिसंबर से नया सिस्टम होगा प्रभावित

मौसम वैज्ञानिकों ने आगे बताया कि, वाराणसी में अगले तीन दिनों तक मौसम का हाल खराब रहने वाला है। यहां पर दिनभर बादल छाए रहेंगे। इसके साथ बारिश भी हो सकती है। अगले दिन यानी गुरूवार को तापमान में गिरवाट की वजह से ठंड बढ़ने वाली  है। बुधावर को यहां पर न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहने की संभावना जताई है। इस इलाके में हफ्ते के अंत तक तापमान 11 डिग्री तक जा सकता है। 

दिसम्बर 6, 2023 - 10:04
 0
IMD Alert: यूपी के कई जिलों में एक सप्ताह का बारिश अलर्ट, 11 दिसंबर से नया सिस्टम होगा प्रभावित
weather news

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर शुरू हो गया है। बीते मंगलवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई। वहीं, मौसम विभाग ने एक सप्ताह के लिए प्रदेश में बारिश होने की संभावना जाहिर की है। विभाग ने जानकारी देते हुए कहा कि, 11 दिसंबर से एक नया सिस्टम पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावित होने की संभावना बन रही है। जो पश्चिम भारत के इलाकों में होगा। बारिश के कारण प्रदेश में ठंड अधिक पड़ सकती है। बताते चलते है कि, इस सिस्टम के कारण राजस्थान से लगे कई इलाकों में बारिश होगी। इसके अलावा पूर्वांचल के अलग-अलग जिलों में भी हो सकती है। इतना ही नहींं गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जाहिर की है। 

दूसरी ओर मध्य यूपी और पश्चिमी यूपी के अधिकांश जिलों में मौसम साफ रहने वाला है। यहां पर अगले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान 2-4 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है। इसके बाद कोई बदलाव नहीं होने वाला है। 

अगले तीन दिनों तक राहत की खबर

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में अगले तीन दिनों तक न्यनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने वाला है। उसके बाद धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल सकती है। वहीं, आज राजधानी लखनऊ में बादल छाए रखने की संभावना है। लेकिन बारिश नहीं होगी। आज यहां का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस हो सकता है। वहीं, इस हफ्ते यहां का तापमान 10 डिग्री तक जा सकता है। 

Also Read: मध्य प्रदेश में भाजपा की बड़ी जीत का ताज किसके नाम, नरेंद्र मोदी या शिवराज

यहां पर अगले तीन दिनों तक मौसम का बुरा हाल

मौसम वैज्ञानिकों ने आगे बताया कि, वाराणसी में अगले तीन दिनों तक मौसम का हाल खराब रहने वाला है। यहां पर दिनभर बादल छाए रहेंगे। इसके साथ बारिश भी हो सकती है। अगले दिन यानी गुरूवार को तापमान में गिरवाट की वजह से ठंड बढ़ने वाली  है। बुधावर को यहां पर न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहने की संभावना जताई है। इस इलाके में हफ्ते के अंत तक तापमान 11 डिग्री तक जा सकता है। 

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow