Ujjain Blood Consecration: महाकाल की नगरी उज्जैन में अनोखा मामला, खून से किया शिवलिंग का अभिषेक, देखें वीडियो

Instagram पर रौनक गुर्जर नाम की आईडी से 13 घंटे पहले एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें वह नीडल लगाकर शिवलिंग पर खून से अभिषेक करता हुआ नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि, रौनक उज्जैन का ही रहने वाला है। और उसने शहर के बिलकेश्वर महादेव मंदिर में 21 पंडितों की मौजूदगी में यह अभिषेक करवाया। रौनक ने तर्क दिया कि, रावण ने भी अपने सिर काटकर भगवान शिव को समर्पित किए थे। 

जुलाई 24, 2024 - 17:11
 0
Ujjain Blood Consecration: महाकाल की नगरी उज्जैन में अनोखा मामला, खून से किया शिवलिंग का अभिषेक, देखें वीडियो
raunak gujjar viral video

Shivling Abhishek in the month of Sawan: मध्य प्रदेश की महाकाल की नगरी उज्जैन से एक अनोखा मामला सामने आया है। सावन के महीने में शिव भक्त अक्सर शिवलिंग पर दूध, दही से अभिषेक करते दिखाई देते है। लेकिन शहर के एक शख्स ने अपने खून से शिवलिंग का अभिषेक किया। हैरान करने वाली बात यह है कि, शिवमंदिर में 21 पंडितों ने मंत्रोच्चार के साथ यह अभिषेक करवाया है। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस व्यक्ति ने इसके पहले अपनी मां के लिए अपने की जांघ की चमड़ी से चरण पादुकांए बनवाकर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया था। 

कौन है जिसने शिवलिंग का किया रक्ताभिषेक

Social media platforms Instagram पर रौनक गुर्जर नाम की आईडी से 13 घंटे पहले एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें वह नीडल लगाकर शिवलिंग पर खून से अभिषेक करता हुआ नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि, रौनक उज्जैन का ही रहने वाला है। और उसने शहर के बिलकेश्वर महादेव मंदिर में 21 पंडितों की मौजूदगी में यह अभिषेक करवाया। रौनक ने तर्क दिया कि, रावण ने भी अपने सिर काटकर भगवान शिव को समर्पित किए थे। 

इस मामले में महाकाल के मंदिर के पुरोहित लोकेंद्र व्यास ने टिप्पणी करते हुए कहा कि, वैदिक परंपरा के अनुसार शिव का सात्विक वस्तुओं (दही, दूध, घी आदि) से अभिषेक किया जाता है। लेकिन खून जैसी चीज तामसिक होती है। इसलिए रक्त से अभिषेक करना गलत है। 

Also Read: MP News: खरगोन की लुटेरी दुल्हन का पर्दाफाश, पति गिरफ्तार चार अन्य साथी फरार

मां के लिए जांघ की चमड़ी से बनवाई चरण पादुकाएं

इसी साल मार्च के महिने में अपनी जांघ की चमड़ी से चरण पादुकाएं बनवाकर अपनी मां को पहना दी थी। रौनक एक कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रह चुका है। एक केस में आरोपी रौनक को पुलिस ने पैर में गोली मार दी थी। रौनक ने 5 साल तक शहर में दहशत मचा कर रखी थी। गुर्जर गैंग ने आपसी विवाद में मोंटू गुर्जर नाम के व्यक्ति को गोली मार दी थी। 

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow