MP News: खरगोन की लुटेरी दुल्हन का पर्दाफाश, पति गिरफ्तार चार अन्य साथी फरार

खरगोन पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने के लिए ताबड़तोड़ कार्रवाही कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी महिला पति को भाई बनाकर घटना को अंजाम देते थे। आरोपी महिला-पुरूष पति-पत्नि है। आरोपी पति भाई बनकर महिला की शादी करवा था। कुछ दिन बाद दोनों गहने, जेवर और रूपये लूटकर फरार हो जाते थे। 

जुलाई 23, 2024 - 09:34
 0
MP News: खरगोन की लुटेरी दुल्हन का पर्दाफाश, पति गिरफ्तार चार अन्य साथी फरार
खरगोन लुटेरी दुल्हन

Khargone Robber Bride News: मध्य प्रदेश की खरगोन पुलिस ने एक लुटेरी दुल्हन का पर्दाफाश किया है। उसे अपने पति के साथ गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके चार साथी अभी फरार है। पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने के लिए ताबड़तोड़ कार्रवाही कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी महिला पति को भाई बनाकर घटना को अंजाम देते थे। 

आरोपी महिला-पुरूष पति-पत्नि है। आरोपी पति भाई बनकर महिला की शादी करवा था। कुछ दिन बाद दोनों गहने, जेवर और रूपये लूटकर फरार हो जाते थे। 

कैसे हुआ खुलासा

खरगोन पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि, आरोपी दीपिका की माता ममता बाई ने अपनी बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई। जिसमें आरोपी दामाद निखिल सांवले पर गायब होने का आरोप लगाया था। पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए बेटी और दामाद को ढूंढ निकाला। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि, पति-पत्नि लोगों को शादी का झांसा देकर नकली शादी करके पैसे लुटने का काम करते थे। आरोपी खरगोन के कुंदा नगर के निवासी है। 

शादी के बाद कैसे लुट की घटना को देते थे अंजाम

आगे पुलिस ने बताया कि, कुछ दिन पहले आरोपियों ने राजस्थान के टौकर गांव के एक युवक और उसके पूरे परिवार को अपने जाल में फंसा लिया था। युवक और दीपिका की शादी हो गई। उसके 4 दिन बाद आरोपी पति भाई बनकर दीपिका को लेने आया और बोला का भाई का एक्सीडेंट को गया है। फिर लुटेरी दुल्हन पति के साथ चली गई फिर कभी लौट कर नहीं आई। उधर, इस मामले की रिपोर्ट पीड़ित ने नजदीकी थाने में की। 

Also Read: UP BJP News: गिरने की कगार पर योगी सरकार, 100 विधायक लाइए और सरकार बनाइए- अखिलेश

BNS की इन धाराओं में किया केश दर्ज

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 143, 144 और 61 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। उन्हें बीते सोमवार को कोर्ट में पेश किया था। बताया जा रहा है कि, राजस्थान पुलिस ने दीपक के खिलाफ दो लाख रूपये में महिला की खरीद फरोख्त का केस दर्ज किया है। इसके  अलावा दो इसी प्रकार की अन्य घटनाओं को अंजाम दे चुके है। फिलहाल आरोपियों को पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow