Electronics Items: मोदी सरकार का बड़ा फैसला, लैपटॉप, टैबलेट और कंप्यूटर पर बैन, जानिए

इलेक्ट्रानिक्स आइटम्स के आयात पर मोदी सरकार ने बैन लगा दिया है। अगर कोई व्यक्ति दूसरे देश से सामान मंगवाता है तो उसके बाद उसे इस्तेमाल करके नष्ट कर देना होगा। किसी को भी बेच नही सकता है।

अगस्त 3, 2023 - 15:35
अगस्त 10, 2023 - 10:56
 0
Electronics Items: मोदी सरकार का बड़ा फैसला, लैपटॉप, टैबलेट और कंप्यूटर पर बैन, जानिए

नरेंद्र मोदी सरकार ने आज (गुरूवार) एक बड़ा फैसला लिया है। देश में इलेक्टॉनिक्स आइटम के आयात पर बैन लगा दिया है। इसमें लैपटॉप, कंप्यूटर और टैबलेट को शामिल किया है। इसकी जानकारी वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय (ministry of commerce and industry) की ओर से एक नोटिफिकेशन जारी करते हुए दी है। यह बड़ा निर्णय केंद्र सरकार ने 'मेक इन इंडिया' (Make in India) के तहत लिया है। वहीं, इस प्रतिबंधित आइटम्स के आयात के लिए वैध लाइसेंस धारियों को ही अनुमति दी जाएगी।

मोदी सरकार ने क्या कहा नोटिफिकेशन में

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम्स HSN 8741 तहत आने वालो आयात तत्काल प्रभाव से बैन कर दिए गए है। इसमें लैपटॉप, टैबलेट, ऑल-इन-वन पर्सनल कंप्यूटर, अल्ट्रा स्मॉल फॉर्म फैक्टर कंप्यूटर और सर्वर के आयात पर बैन लगा दिया है। इन प्रतिबंधित सामना की अनुमति उनको ही मिल पाएंगी। जिनके पार वैध लाइसेंस है। इसमें ई-कॉमर्स पोर्टल, पोस्ट और कूरियर के माध्यम से आने वाले सामानों को भी शामिल किया गया है। इन आयात सामनों पर लागू शुल्क के भुगतान के अधिन होगा। 

नहीं बेच पाएंगे आयात आइटम्स

मंत्रालय की ओर से जारी नोटिफिकेशन में साफ-साफ बताया है कि, सरकार ने जिन इलेक्ट्रानिक आयात सामानो पर बैन लगाया है। उन को एक शर्त पर ही आयात कर सकते है। जो सामान खरीद रहे है। उनको खुद उपोयग कर सकते है या फिर वापस निर्यात कर सकते है। उपयोग होने के बाद आइटम्स को बेच नही सकते। अगर निर्यात नही कर सकते है तो फिर उसे नष्ट कर दें। 

इस स्थित में लागू नहीं होगा आयात नियम

नोटिफिकेशन में आगे बताया गया कि, इलेक्ट्रॉनिक्स सामनो पर प्रतिबंधन उस समय लगाया गया है, जब भारत में मेक इन इंडिया पर जो दिया जा रहा है। वहीं आगे कहा गया कि, प्रतिबंध समय-समय पर संशोधित बैगेज नियमों के तहत आयात पर लागू नहीं होगा। बैगेज नियम उसे कहते है, जब कोई व्यक्ति इंडिया से बाहर यात्रा करता है। उस समय आयात बैन नियम लागू नहीं होगा। क्योंकि यात्रा करने के लिए उसको कई शुल्क का भुगतान करना पड़ता है। 

इन कंपनियों को होगा फायदा

मेक इन इंडिया के तहत इलेक्ट्रॉनिक्स आयात को बैन कर दिया है। इससे उन कंपनियों को फायदा होगा। जो विदेशी कंपनियां भारत में यूनिट लगाकर काम कर रही है। लगातार लोकल सप्लाई और दूसरे देशों को माल निर्यात कर रही है। इस फैसले से देश की इकोनॉमी में भी इजाफा होगा। क्योंकि इसकी वजह से ट्रेड डेफिसिट में कमी आएगी। 

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow