Bathinda mall road news: दिनदहाड़े बिजनेसमैन को मारी गोली, गुस्साएं व्यापारियों ने किया चक्काजाम, देखें फोटो

घटना बठिंडा की माल रोड की है। वहां पर मशहूर कुल्चा रेस्टोरेंट के मालिक हरजिंदर सिंह जोहल पर हमला किया। बदमाशों नें उनपर पांच बार फायर किया। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उनकी मौत हो गई।  

अक्टूबर 28, 2023 - 20:04
 0
Bathinda mall road news: दिनदहाड़े बिजनेसमैन को मारी गोली, गुस्साएं व्यापारियों ने किया चक्काजाम, देखें फोटो
bathinda goli news

पंजाब के बठिंडा से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। दिनदहाड़े एक रेस्टोरेंट के मालिक को गोलियों से भून दिया गया। आरोपी घटना को अंजान देने के बाद वहां से भाग निकले। घटना के कुछ समय बाद ही चारों और सनसनी फैल गई। वही गुस्साएं व्यापरियों ने एक जुट होकर चक्काजाम कर दिया। पुलिस को मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची।

घटना बठिंडा की माल रोड की है। वहां पर मशहूर कुल्चा रेस्टोरेंट के मालिक हरजिंदर सिंह जोहल पर हमला किया। बदमाशों नें उनपर पांच बार फायर किया। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उनकी मौत हो गई।  

दुकान के सामने मारी गोली

हरजिंदर सिंह शनिवार को मेला दुकान के बाहर कुर्सी पर बैठे थे। बाइक पर सवार हमावारों ने उनपर 5 गोलियां लगातार चलाई। गंभीर रूप से घायल होने के बाद आरोपी वहां से भाग निकले। वहीं गंभीर रूप से घायल होने के बाद जोहल को हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 

हादसे की जानकारी व्यापारियों को पता चली। तो गुस्से में आकार उन्होंने माल रोड पर जाम लगा दिया। वही पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे। 

कानून व्यवस्था बदतर- बीजेपी नेता

फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंची है और व्यापारियों को शांत करने की कोशिश की जा रही है। वहीं पंजाब भाजपा अध्यक्ष सरूप चंद सिंगला ने इस घटना को लेकर बयान जारी किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि, राज्य में कानून व्यवस्था की हालत बदतर हो चुकी है। और दिनदहाड़े लोगों को गोलियों से भूना जा रहा है। 

Also Read: प्याज की कीमतों में आया तेजी से उछाल, कही टमाटर जैसे ना हो जाएं हाल

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow