दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल समेत कई राज्यों में बारिश ने मचाई तबाही, ATM बूथ, कार और 5 लोगों की मौत

भारत के कुछ इलाकों में भूस्खलन के साथ एटीएम, कार और अन्य चीजें पानी में बह गई है। बस स्टैंड, रेलवे मार्ग और राष्ट्रीय राजमार्ग पर जलभराव जैसी स्थिति पैदा हो गई है। 

जुलाई 9, 2023 - 16:05
अगस्त 10, 2023 - 10:19
 0
दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल समेत कई राज्यों में बारिश ने मचाई तबाही, ATM बूथ, कार और 5 लोगों की मौत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में भारी बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। इसकी वजह से राहगीरों के साथ स्थानिय लोगों को में डर बना हुआ है। क्योंकि भारत के कुछ इलाकों में भूस्खलन के साथ एटीएम, कार और अन्य चीजें पानी में बह गई है। बस स्टैंड, रेलवे मार्ग और राष्ट्रीय राजमार्ग पर जलभराव जैसी स्थिति पैदा हो गई है। 

दिल्ली में आफत वाली बारिश 

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 41 साल बाद रेकार्ड थोड़ बारिश हुई है। सुबह तक दिल्ली में 153 मिमी बारिश दर्ज की कई है। जगह-जगह पानी भराव हो गया है। सड़कों से लेकर अंडरपास और गलियों में जलजमाव हो गया है। इसकी वजह से स्थानिय लोगों को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। एक दिन में रेकार्ड तोड़ बारिश होने के कारण सरकार एक्शन मोड़ में आ गई है।

जिन इलाकों में अधिक जलभराव हुआ है। वहां पर सरकार ने आदेश जारी कर दिया है कि, जल्द से जल्द समस्या का समाधान करे। इसी को ध्यान में रखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सभी मंत्रियों और अधिकारियों की छुट्टी रद्द कर दी है। बता दें, दिल्ली में आफत वाली बारिश 1982 के बाद से पहली बार देखने को मिली है।   

बारिश के कारण 5 लोगों की मौत

हिमाचल प्रदेश में बीते 24 घंटे से बारिश तबाही मचा रही है। इसके कारण 5 लोगों की मौत हो चुकी है तो कही पर भूस्खलन देखने को मिल रहा है। प्रदेश के कालका-शिमला रेलवे मार्ग की 10 नंबर वाली शुरंग की ट्रेक को बंद कर दिया गया है। इसी को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं, कालका से शिमला तक चलने वाली हेरिटेज ट्रेन को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। इसके अलावा कुल्लू बस स्टैंड पर अधिक जलभराव होने के कारण लोगों के सामान बहने लग गए हैं। 

चंडीगढ़ में चली नावें

पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में बारिश कहर बरपा रही है। शहर के सेक्टर-9 स्थिति पंजाब यूनिवर्सिटी, सीटीयू वर्कशॉप, मनीमाजरा और मटका चौक समेत कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है। इसकी वजह से सड़को और गलियों में पानी लबालब भर गया है। इससे लोगों को घरों से निकलने में बड़ी मुश्किल हो रही है। वहीं, चंडीगढ़ की एक सोसायटी में प्रशासन को नावें चलानी पड़ी। 

दो जवान बह गए पानी में

जम्मू-कश्मीर में लगातार भारी बारिश देखने को मिल रही है। वहीं, श्रीनगर की झेलम नदी में पानी खरते के निशान से ऊपर बह रहा है। नदी में पानी अधिक होने की वजह से आसपास के घरों में पानी घुसने लग गया है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। इतना ही नहीं सेना के दो जवान पानी में बह गए है और मौसम खराब होने के कारण अमरनाथ यात्रा को रोक दिया गया है।

वहीं, 6 हजार यात्री रामबन में फंस गए हैं। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भूस्खलन होने के कारण दो लोगों की मौत हो गई है। यह जिले की गंदोह इलाके की घटना बताई जा रही है। 

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow