RBI ने अक्टूबर महीने के Credit Card खर्च की रिपोर्ट की जारी, SBI Credit Card ने मारी बाजी

इस वर्ष लोगों ने क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करके सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है। इसके साथ ही ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म (e-commerce platform) पर भी खरीदारी के नए रिकॉर्ड बने है। हाल ही में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने अक्टूबर महीने की Credit Cart Report जारी की है। जिसमें क्रेडिट कार्ड से होने वाले खर्च की जानकारी साझा की है।

नवंबर 24, 2023 - 16:33
 0
RBI ने अक्टूबर महीने के Credit Card खर्च की रिपोर्ट की जारी, SBI Credit Card ने मारी बाजी
Credit Card

कोविड काल के बाद से सूने पड़े बाजार में इस साल के दीपावली सीजन में लोगों ने जमकर खरीदारी की है। लोगों की जेब खाली होने के साथ कंपनियों ने भरमार मुनाफा कमाया है। वहीं, इस वर्ष लोगों ने क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करके सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है। इसके साथ ही ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म (e-commerce platform) पर भी खरीदारी के नए रिकॉर्ड बने है। हाल ही में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने अक्टूबर महीने की Credit Cart Report जारी की है। जिसमें क्रेडिट कार्ड से होने वाले खर्च की जानकारी साझा की है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि, कार्ड से होने वाला खर्च साल 38.3 फीसदी से बढ़कर 1.8 खरब से अधिक हो गया है। ये ग्रोथ पिछले 9 महीने की सबसे बड़ी है। इसके मासिक आधार की बात की जाए तो इसमें 25.4 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। इसके अलावा आरबीआई ने उम्मीद जाताई है कि, नवंबर महीने के आंकड़े और भी बड़े हो सकते है। 

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर खरीदारी (Shopping on e-commerce platform)

रिपोर्ट के मुताबिक, अक्टूबर महीने में क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर खरीदारी 30 फीसदी से बढ़कर 1.2 खरब हो गई है। इस दौरान पॉइंस ऑफ सेल टर्मिनल पर क्रेडिट कार्ड का उपयोग 16 फीसदी की बढ़ोत्तरी के साथ 57,774 करोड़ रूपए हो गया है। पिछले माह में औरतन हर क्रेडिट कार्ड से 18,898 रूपये खर्च किए गए थे। करीब 65 प्रतिशत लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल ऑनलाइन खरीदारी में करते है। जिसमें ऑनलाइन टिकट बुकिंग का हिस्सा सबसे अधिक है। क्रेडिट कार्ड का उपोयग इसलिए बढ़ा है कि, उस पर No Cost EMI फैसिलिटी है।

Also Read: BCCI की नेट वर्थ इतने बिलियन डॉलर, कैसे करता है काम, सरकार भी नही कर सकती हस्तक्षेप, फिर कौन जानिए

SBI Credit Card से 35,000 करोड़ रूपये

इस फेस्टीव सीजन के अक्टूबर महीने में SBI Credit Card ने सभी को पछाड़ते हुए आगे निकल गया है। 42 प्रतिशत की वृद्धि हासिल करते हुए ग्राहकों ने कार्ड से 35 हजार करोड़ रूपये से अधिक की लेनदेन की है। इसके अलावा ICICI Bank और Axis Bank क्रेडिट कार्ड से 35 प्रतिशत और HDFC Bank Credit Card से 17 फीसदी से अधिक का लेनदेन हुआ है। वही सिटी बैंक के कार्ड में भी उछाल देखने को मिला है। कार्ड से अधिकांश खरीदी इलेक्ट्रॉनिक, घरेलू सामान और कपड़ों की हुई है। 

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow