भारत सरकार ने लंबे समय के लिए प्याज निर्यात पर लगाया बैन, बाजार पर क्या होगा असर

भारत प्याज निर्यातक का सबसे बड़ा बाजार है। देश में बढ़ती हुई प्याज की दर को देखते हुए भारत सरकार ने दिसंबर 2023 में इसके एक्सपोर्ट पर 31 मार्च 2024 तक प्रतिबंध लगा दिया था। निर्यात पर बैन लगने के कारण भारतीय बाजार में प्यार की कीमते घटकर आधे दाम पर आ गई है। इसके साथ ही इस साल के सीजन की नई फसल भी मार्केट में आना शुरू हो गई है।  

मार्च 23, 2024 - 16:53
 0
भारत सरकार ने लंबे समय के लिए प्याज निर्यात पर लगाया बैन, बाजार पर क्या होगा असर
Onion price

केंद्र सरकार ने लोकसभा चुनाव के पहले आज एक बड़ा निर्णय लिया है। शनिवार को प्याज निर्यात (onion export) पर लंबे समय तक के लिए बैन लगा दिया है। इसके पहले प्रतिबंध की समय सीमा 31 मार्च 2024 तक थी। अब इसे अनिश्चितकाल के लिए जारी रखा गया है। इस फैसले को देश में होने जा रहे लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के साथ जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं, सरकार के इस फैसले की वजह से विदेशी बाजारों (foreign markets) में प्यार के दाम आसमान छूने की संभावना भी बन सकती है। 

प्याज निर्यात पर लगा था बैन, क्या हुआ इसका असर

बताते चलते है कि, भारत प्याज निर्यातक का सबसे बड़ा बाजार है। देश में बढ़ती हुई प्याज की दर को देखते हुए भारत सरकार ने दिसंबर 2023 में इसके एक्सपोर्ट पर 31 मार्च 2024 तक प्रतिबंध लगा दिया था। निर्यात पर बैन लगने के कारण भारतीय बाजार में प्यार की कीमते घटकर आधे दाम पर आ गई है। इसके साथ ही इस साल के सीजन की नई फसल भी मार्केट में आना शुरू हो गई है।  

सरकार ने ट्रेडर्स को चौकाया

31 मार्च 2024 को बैन हटने की आस लगाए बैठे ट्रेडर्स को सरकार ने चौका दिया है। प्रतिबंध को जारी रखने के लिए केंद्र सरकार ने शुक्रवार की रात को एक फरमान जारी किया। जिसमे लिखा है कि, अगले आदेश तक प्यार निर्यात पर बैन रहेंगा। ये खबर सुनते ही ट्रेडर्स नाराज हो गए। 

Also Read: कब से लगेंगा चंद्र ग्रहण, क्या है नियम और इन बातों का रखे खास ध्यान

एक्सपोर्ट कंपनियों ने क्या कहा

प्रतिबंध जारी रखने के फरमान पर एक्सपोर्ट कंपनियों सरकार के इस फैसले को गैर जरूरी बताया है। उनका कहाना है कि, सप्लाई बढ़ने और कीमतें घटने के बावजूद प्याज के निर्यात को रोका जा रहा है। यह फैसला सहीं नहीं है। बता दें,  महाराष्ट्र में प्याज की थोक कीमतें 1200 रूपये प्रति क्विंटल के नीचे आ चुकी है। इसके पहले दिसंबर महीने में प्याज के दाम 4500 रूपये प्रति क्विंटल के पास चली गई थी। 

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow