PM मोदी का भोजपुरी अंदाज़ दिखा, कहा- आजमगढ़, अब विकास का...

पीएम मोदी ने आज रविवार को आजमगढ़ में जनसभा को सम्भोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि विकास प्रोजेक्ट्स के लिए उत्तर प्रदेश और देश के सभी प्रदेशों की जनता को धन्यवाद देता हूं।

मार्च 10, 2024 - 13:35
 0
PM मोदी का भोजपुरी अंदाज़ दिखा, कहा- आजमगढ़, अब विकास का...

आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार देश के अलग-अलग राज्यों में चुनावी रैली और जनसभा कर रहे है। आज रविवार यानी 10 मार्च को पीएम मोदी उत्तर प्रदेश(Uttar Pradesh) के दौरे पर है। पीएम मोदी आज उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में चुनावी जनसभा कर रहे है। पीएम मोदी(PM Modi) का आज उत्तर प्रदेश में दूसरा दिन है। 

'आजमगढ़, अब विकास का गढ़ रहेगा' (Azamgarh will now be a bastion of development)

पीएम मोदी ने आज रविवार को आजमगढ़(Azamgarh) में जनसभा को सम्भोधित किया। पीएम मोदी(PM Modi) ने कहा कि विकास प्रोजेक्ट्स के लिए उत्तर प्रदेश और देश के सभी प्रदेशों की जनता को धन्यवाद देता हूं। मैं आजमगढ़ की जनता को धन्यवाद देता हूं जो यहां इतनी भारी तादाद में यहां आए हैं। आपको एक और गारंटी सुनाऊं। देखिए ये कल का आजमगढ़ अब वो गढ़ है, ये आजन्मगढ़ है। यह विकास का गढ़ रहेगा। आजन्म रहेगा। अनंत काल तक विकास का गढ़ रहेगा। यह मोदी की गारंटी है दोस्तों।

'पीएम का भोजपुरी अंदाज़ भी दिखा' (PM Ka Bhojpuri Andaz Bhi Dikha)

देश के प्रधानमंत्री ने यहां भोजपुरी अंदाज भी दिखाया, उन्होंने कहा,'आप लोग बताई कि इ यूनिवर्सिटी बन जाए से आजमगढ़ और मऊ के साथियन के लाभ होई की नाहीं। यूपी में जबसे डबल इंजन की सरकार आई है, तब से उत्तर प्रदेश की तस्वीर और तकदीर बदल गई है। मैं इसलिए नहीं कह रहा कि मैं उत्तर प्रदेश का सांसद हूं बल्कि आंकड़े बोल रहे हैं। हमारी सरकार ने यहां लाखों करोड़ के विकास कार्य कराए हैं।' 

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow