Manipur : पुलिस से महिलाओं को छुड़ाकर की दरिंदगी, बिना कपड़ों के सड़क पर दौड़ाया

इसके बाद तीनों महिलाओं बिना कपड़ों को सड़क पर दौड़ाया। इसके बाद उनके साथ रेप किया। लेकिन किसी तरह भीड़ की चंगुल से महिलाएं भाग निकली। इसका वीडियो भी सामने आए है।

जुलाई 20, 2023 - 23:12
अगस्त 12, 2023 - 13:54
 0
Manipur : पुलिस से महिलाओं को छुड़ाकर की दरिंदगी, बिना कपड़ों के सड़क पर दौड़ाया
Manipur violence

मणिपुर में एक बार फिर से हिंसा भड़क गई है। 4 मई को फैली अफवाह की वजह बताई जा रही है। उस अफवाह के कारण दो लड़कियों को नग्न कर उनको बिना कपड़ों के सड़क पर दौड़ाया। इतना ही नहीं इसके बाद उनके साथ कतिथ तौर पर रेप भी किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, यह शर्मसार हिंसा फैक न्यूज की वजह से हुई है। 

गौरतलब है कि, 3 मई 2023 को दो समुदाय मैतेई (घाटी बहुल समुदाय) और कुकी जनजाति (पहाड़ी बहुल समुदाय) के बीच हिंसा शुरू हुई थी। बता दें, प्रदेश की मैतई समुदाय की मांग थी कि, उन्हें भी कुकी जनजाति की तरह शेड्यूल ट्राइबल (ST) का दर्ज दिया जाए। इसकी मांग के लिए आदिवासी के बेनर तले आंदोलन कर रहे थे। विरोध इतना हुआ की प्रदर्शन हिंसा में बदल गया। राज्य के कई इलाकों में आगजनी हो गई थी। 

रेप की फैली अफवाह

सूत्रों के हवाले से मिली सूचना के मुताबिक, हिंसा के शुरूआत में अफवाह फैल गई थी कि, मैतेई समुदाय की महिला के साथ रेप हुआ है। इस फैली अफवाह के बाद भारी संख्या में मैतेई जाति के लोग राज्य के कोंगपो जिले के एक गांव में घुस गए थे। यहां पर उन्होंने कई घरों को लूटा और आग लगा दी थी। इसी गांव से कुकियों के एक परिवार से पांच लोग अपनी जान बचाकर जंगल में भाग गए थे।

पुलिस को इसकी जानकारी मिलते ही जंगल का रूख किया और पांच लोगों को थाने ला रहे थे। उसी समय मैतेई समुदाय की भीड़ उनके पास पहुंची और पुलिस से उनको छुड़ा लिया। पांच परिवार में पिता और भाई को भीड़ ने मार डाला। इसके बाद तीनों महिलाओं को बिना कपड़ों के सड़क पर दौड़ाया। इसके बाद उनके साथ रेप किया। लेकिन किसी तरह भीड़ की चंगुल से महिलाएं भाग निकली। इसका वीडियो भी सामने आए है।

शिकायत दर्ज करवाने की हिम्मत नहीं

भीड़ के द्वारा की गई दरिंदगी से ये तीनों महिलाए इतनी डर गई थी कि, वे शिकायत दाखिल करने में कतरा रही थी। हालांकि, गांव वासियों के कहने पर 18 मई को शिकायत दर्ज करवाई और फिर 21 मई को एफआईआर (FIR) दर्ज हुई। लेकिन करीब एक महीने तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। फिर इसका वीडियो वायरल होने के बाद से अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

संज्ञान में है वीडियो- सीएम बिरेन

राज्य के मुख्यमंत्री बिरेन सिंह ने बताया कि, इस घटना का जैसे ही वीडियो हमारे संज्ञान में आया है। लगातार आरोपियों की पहचान कर उन पर कार्रवाई की जारी रही है। हमने बिल्कुल भी समय नहीं गवाया है। उन आरोपियों पर ऐसी कार्रवाई की जाएगी की, इसको याद रखा जाएगा। इसी के साथ उन्होंने लोगों से अपील की है कि, वे सड़कों को बंद ना करें। 

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow