महाशिवरात्रि: उज्जैन समेत प्रदेश के कई शिव मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़ 

देशभर में आज यानी 8 मार्च को देश-दुनिया के हर हिस्से में महाशिवरात्रि का उत्सव मनाया जा रहा है। आज सुबह से मध्य प्रदेश की महाकाल नगरी उज्जैन में भगवान महाकाल के पट आज रात 2:30 बजे से खुले है।

मार्च 8, 2024 - 14:33
मार्च 8, 2024 - 15:20
 0
महाशिवरात्रि: उज्जैन समेत प्रदेश के कई शिव मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़ 

देशभर में आज यानी 8 मार्च को देश-दुनिया के हर हिस्से में महाशिवरात्रि का उत्सव मनाया जा रहा है। आज सुबह से मध्य प्रदेश की महाकाल नगरी उज्जैन में भगवान महाकाल के पट आज रात 2:30 बजे से खुले है। सुबह पट के खुलते ही मंदिर परिसर के पुजारियों के द्वारा भगवान शिव की भस्म आरती की गई। 

आज महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर उज्जैन(Ujjain) में महाकाल का भांग-मेवे और अन्य पवित्र सामग्री से विशेष शृंगार किया गया। आपको बता दें कि उज्जैन के महाकाल मंदिर के पट कल शनिवार रात 10.30 बजे तक खुले रहेंगे। इसका मायने की शिवभक्त सतत तक़रीबन दो दिन या 44 घंटे बाबा महाकाल के दर्शन कर सकेंगे। 

'12 लाख भक्तों के पहुंचने की संभावना' (Possibility of reaching 12 lakh devotees)

आज उज्जैन(Ujjain) में महाकाल के दर्शन के लिए करीब 12 लाख भक्तों के पहुंचने की संभावना है। आज दोपहर 12 बजे तक करीब 3 लाख भक्त भगवान शिव के दर्शन कर चुके हैं। इसके साथ ही प्रदेश के अन्य मंदिरों में आज महाशिवरात्रि(Mahashivratri) के अवसर पर भक्तों की भीड़ लाखों की संख्या में है। प्रदेश के खंडवा(Khandwa) जिले में स्थित ओंकारेश्वर शिवलिंग के दर्शन के लिए लाखों की संख्या में भक्त यहां पहुँच रहें है। भीड़ को देखते मंदिर परिसर ने शिवलिंग के दर्शन गर्भ गृह के बाहर से ही करवा रहें है। 

'5 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे रुद्राक्ष महोत्सव' (More than 5 lakh devotees reached Rudraksh Mahotsav)

मध्यप्रदेश(Madhya Pradesh) के सीहोर जिलों के कुबेरेश्वर धाम में आज यानी 8 मार्च को महाशिवरात्रि के अवसर पर रुद्राक्ष महोत्सव का आयोजन किया गया है। इसके साथ ही यहां शिव कथा का भी आयोजन किया गया है। ख़बरों के मुताबिक करीब 5 लाख से अधिक श्रद्धालु रुद्राक्ष महोत्सव और कथा में पहुंचे है। भक्तों ने भगवान शिव के दर्शन कर इनसे आशीर्वाद माँगा। प्रदेश का सीहोर जिलें का कुबेरेश्वर धाम अब शिव भक्तों का केंद्र बन चूका है। यहां सिर्फ मध्यप्रदेश नहीं बल्कि  महाराष्ट्र, बिहार, ओड़िशा, राजस्थान समेत अन्य प्रदेशों से भक्त पहुंचे है। 

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow