Vinayak Chaturthi 2023 : इन 5 शुभ योग से मनाई जाएगी विनायक चतुर्थी, इस विधि से करें गणेश की पूजा

आज विनायक चतुर्थी के दिन गणेश जी की विशेष पूजा करना चाहिए। महादेव के प्रिय पुत्र गणेश को विघ्नहर्ता कहा जाता है।

अगस्त 20, 2023 - 12:19
अगस्त 20, 2023 - 13:00
 0
Vinayak Chaturthi 2023 : इन 5 शुभ योग से मनाई जाएगी विनायक चतुर्थी, इस विधि से करें गणेश की पूजा

Vinayak Chaturthi 2023: आज विनायक चतुर्थी के दिन गणेश जी की विशेष पूजा करना चाहिए। महादेव के प्रिय पुत्र गणेश को विघ्नहर्ता कहा जाता है। आज इसीलिए गणेश जी की विशेष पूजा अर्चना करने से सभी दुख दूर हो जाते है। जीवन की सारी समस्या दूर हो जाती है। आपको बता दें अभी इस समय भगवान शिव जी का सावन का महीना चल रहा है। इस सावन माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी पर आज गणेश की विशेष पूजा की जाती है।

विनायक चतुर्थी का विशेष महत्व

भगवान गणेश जी को सब देवताओं में श्रेष्ठ माना जाता है और सभी देवताओं में भगवान गणपति की सबसे पहले पूजा की जाती हैं। सभी देवताओं में गणेश जी सर्वप्रथम पूजनीय है। अगर आप कोई भी मंत्र और जाप या अनुष्ठान और इसके अलावा पूजा की जाती है, तो सबसे पहले गणेश जी की पूजा की जाती है। तभी कोई भी पूजा सफल मानी जाती है। आज के दिन गणेश जी की पूजा करने का विशेष महत्व बताया गया है। आपको बता दें आज गणेश की आराधना करने से व्यक्ति के जीवन में सुख संपति और धन्य धान्य से भरपूर मिलेगा। ओर सुख समृद्धि और वैभव की प्राप्ति होती हैं।

विनायक चतुर्थी के  5 शुभ योग

1. सर्वार्थ सिद्धि योग - 20 अगस्त की सुबह 5:53 से शुरू होकर 21 अगस्त की सुबह 4:22 तक रहेगा।
2. रवि योग- इस योग की बात की जाए तो 20 अगस्त की सुबह 6:21 बजे से शुरू हो गया है वहीं, 21 अगस्त की सुबह 4:22 बजे तक चलेगा। 
3. अमृत सिद्धि योग - तीसरा योग 20 अगस्त की सुबह 5:53 बजे से प्रारंभ होगा जो पूरे दिन तक रहेगा।
4. साध्य योग- चौथा योज जो कि 19 अगस्त की रात 9:19 बजे से शुरू होगा और 20 अगस्त की रात 9:58 बजे खत्म होगा।
5. शुभ योग- पांचवा योग जो 20 अगस्त की सुबह 9:58 बजे से लेकर 21 अगस्त की रात 10:20 बजे तक चलेगा।

गणेश चतुर्थी की विशेष पूजा विधि

आज विनायक चतुर्थी के दिन सुबह उठकर ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करन चाहिए। इसके बाद आपको लाल रंग के वस्त्र धारण करना चाहिए और सूर्य भगवान को तांबे के लौटेसे जल चलाए। इसके बाद आपको गणेश मंदिर में जाकर एक जटा वाला नारियल और मोदक ले जाना चाहिए। इसके बाद उनको गुलाब के फूल और दुर्वा अर्पण करें। ओर पूजा करते वक्त ॐ गं गणपतये नमः मंत्र का 121 बार जाप करना चाहिए और भगवान गणेश को धूप दीप अर्पण करना चाहिए  

Read : OMG 2 ने 9वें दिन लगाई शतक, सलमान खान को दी बराबर की कड़ी टक्कर

इसके बाद दोपहर में गणेश जी को अपने पास जो कुछ भी है उस तांबे के थाली में मिट्टी से उनकी प्रतिमा बनाए और स्थापित करें। इसके बाद एक संकल्प करें ओर आखिरी में गणपति की पूजा करें। बाद में मोदक का भोग लगा कर सभी में बांट दें ऐसा करने से आपकी सभी कामनाएं सफल होगी। ओर भगवान की कृपा आप भी सदा बनी रहेगी।

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow