Mahadev Betting App: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने उंगलियों पर गिनाएं छत्तीसगढ़ सरकार के घोटाले, आज 20 सीटों पर वोटिंग

BJP के तमाम नेता महादेव बेटिंग ऐप घोटाले (Mahadev Betting App Scam) में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर लगातार हमले भी कर रहे है। इस घोटाले का दावा प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने किया था। इसके बाद से पीएम मोदी समेत कई भाजपा के नेता इस मामले में घेरे हुए है।

नवंबर 7, 2023 - 14:07
 0
Mahadev Betting App: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने उंगलियों पर गिनाएं छत्तीसगढ़ सरकार के घोटाले, आज 20 सीटों पर वोटिंग
Anurag Thakur

छत्तीसगढ़ में आज (मंगलवार) 20 सीटों पर वोटिंग जारी है। वही, दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के तमाम नेता महादेव बेटिंग ऐप घोटाले (Mahadev Betting App Scam) में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) पर लगातार हमले भी कर रहे है। इस घोटाले का दावा प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने किया था। इसके बाद से पीएम मोदी समेत कई भाजपा के नेता इस मामले में घेरे हुए है। इस बीच मंगलवार को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने चुप्पी तोड़ते हुए, सीएम बघेल के महादेव ऐप घोटाले से लेकर कई स्केम उंगलियों पर गिना दिए है। उन्होंने ये बयान उस समय जारी किया है, जब प्रदेश की 20 सीटों पर वोटिंग हो रही हो। 

अनुराग ने बयान जारी करते हुए घोटाले गिनाएं

उन्होंने सीएम बघेल पर हमला करते हुए कहा कि, देश के 75 सालों में सीए भूपेश बघेल के भष्टाचार का ऐसा उदाहरण पेश किया है कि, अनेक भष्टाचार किए है। उनकी सरकार ने कोयला घोटाला, गोठान घोटाला, पेपर लीक घोटाला और अब महादेव बेटिंग ऐप घोटाला किया है। उनकी सरकार घोटालों पर घोटाले करती जा रही है। महादेव ऐप से सीएम बघेल ने 508 करोड़ रूपये लिए है। वही बघेल कहते है, तुम घोटाला करो, भ्रष्टाचार करो और 'भुपे' करो का मतलब सीएम भुगतान करो। 

Also Read: इस एक्टर और एक्ट्रेस की शादी की वीडियो के राइट्स करोड़ों में बिके, इंटरनेट का पारा हाई

कांग्रेस आलाकमान की जेब भरते रहे

उन्होंने आगे कहा कि, सीएम बघेल ने महादेव ऐप से ये पैसे इसलिए लिए कि, प्रदेश की पुलिस महादेव ऐप वालो को टाइट रखे और उनकी तंग करती रहे। इसके साथ ही सीएम बघेल की जेब भरती रहे। और वह कांग्रेस आलाकमान की भी जेब भरती रहे। लेकिन सवाल यह है कि, बघेल सरकार महादेव ऐप को बेन क्यों नही किया।  

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow