Khargone News: जिले के करोदिया में चाकूबाजी, दो पक्ष के 6 लोग जख्मी

करोंदिया गांव में शादीशुदा महिला का झगड़ा तोड़ने को लेकर आदिवासी समाज के तो पक्ष इकट्ठे हुए थे। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, शादी के कुछ महीने बीत जाने के बाद महिला को प्रताड़ित किया जा रहा था। इस दौरान पिता अपनी बेटी को अपने घर ले आया। परंपरा के मुताबिक, पति पक्ष के लोगों ने डेढ़ लाख रूपये की मांग कि, लेकिन नागवाड़ी से कुछ लोग वाहन से करोंदिया झगड़ा तोड़ने आए थे।

मार्च 28, 2024 - 15:40
 0
Khargone News: जिले के करोदिया में चाकूबाजी, दो पक्ष के 6 लोग जख्मी
Karondiya News

खरगोन जिले के कसरावद थाने इलाके के करोंदिया गांव में दो पक्षों के बीच बहस शुरू हुई। उसे बाद चाकूबाजी हुई। इस बीच दो पक्षों के 6 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। मौके पर 108 एम्बुलेंस भी पहुंच गई थी, लेकिन लोगों ने उस पर भी जमकर पत्थरबाजी की। हांलाकि, इलके की पुलिस द्वारा इसकी पुष्टी नहीं की है। इस बीच घायलों का प्रथमिक उपचार करके जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यह घटना देर रात 11 बजे की बताई जा रही है।

डेढ़ लाख रूपये की मांग

बीती देर रात करोंदिया गांव में शादीशुदा महिला का झगड़ा तोड़ने को लेकर आदिवासी समाज के तो पक्ष इकट्ठे हुए थे। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, शादी के कुछ महीने बीत जाने के बाद महिला को प्रताड़ित किया जा रहा था। इस दौरान पिता अपनी बेटी को अपने घर ले आया। परंपरा के मुताबिक, पति पक्ष के लोगों ने डेढ़ लाख रूपये की मांग कि, लेकिन नागवाड़ी से कुछ लोग वाहन से करोंदिया झगड़ा तोड़ने आए थे।

उनमें से रूपए की मांग करने पर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। इस बीच डायल 100 और 108 एम्बुलेंस को भी बुला लिया। और दोनों मौके पर पहुंच गए। विवाद के दौरान एम्बुलेंस के कांच तोड़ दिए। फिलहाल कसरावद पुलिस मामले की चांज में जुटी हैं। 

Also Read: गर्मी सीजन में बिजली बिल कम करने के आसान तरीके, जानें एक्सपर्ट- यतेंद्र कटारा, SDO विद्युत विभाग

लड़की का ब्याह

महिला पक्ष के परिजन कविता वास्कले ने बताया कि, हमारे परिवार की लड़की ब्याही गई थी। लेकिन किसी कारण से लड़का उससे मारपीट करता था। इस वजह से वह अपने घर आ गई थी। और झगड़े की रकम डेढ़ माह में देने की बात हुई थी। लेकिन गाड़ी में पहले से आए लोगों ने दबाव बनाते हुए रकम की मांग करने लगे। इस बीच उन्होंने हमला कर दिया। 

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow