सीएम शिवराज का 'मिशन-29', छिंदवाड़ा में जनसभा को संबोधित करते हुए कही ये बात 

मध्य प्रदेश का मिशन-29, मिशन 29 का मतलब है कि, राज्य में लोकसभा की 29 सीटें है। मैरा दृढ़ संकल्प है कि, इसके लिए हम जी-जान से मेहनत करेंगे। जैसे विधानसभा के लिए किया था। मैं बता दूं, विधानसभा चुनाव में मैं कभी रात को 2 घण्टे से अधिक सोया नहींं, मैने 20-22 घंटे लगातार काम किया है। वैसे ही मैं लोकसभा के चुनाव के लिए चैन की सांस नहीं लूंगा।इस दौरान उन्होंने जनता से भी पूछा कि, आप बताओ फिर से मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है

दिसम्बर 6, 2023 - 18:39
 0
सीएम शिवराज का 'मिशन-29', छिंदवाड़ा में जनसभा को संबोधित करते हुए कही ये बात 
CM Shivraj Singh Chauhan

Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव जीतने के बाद बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा पहुंचे। यहां पर उन्होंने लोगों की मुलाकात की। एक सार्वजनिक बैठक में एकत्र हुए लोगों पर फूलों की वर्षा करते हुए लोकसभा चुनाव की तैयारियों का आगाज कर दिया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि, जिस तरह से विधानसभा चुनाव जीतने के लिए दिन रात मेहनत की है। उसी तरह अब वे आज से लोकसभा 2024 की तैयारियों में जुट गए है।  

क्या है सीएम शिवराज का मिशन 29 (What is CM Shivraj's mission 29)

सीएम शिवराज ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, आज (बुधवार) से हम शुरू कर रहे मध्य प्रदेश का मिशन-29, मिशन 29 का मतलब है कि, राज्य में लोकसभा की 29 सीटें है। मैरा दृढ़ संकल्प है कि, इसके लिए हम जी-जान से मेहनत करेंगे। जैसे विधानसभा के लिए किया था। मैं बता दूं, विधानसभा चुनाव में मैं कभी रात को 2 घण्टे से अधिक सोया नहींं, मैने 20-22 घंटे लगातार काम किया है। वैसे ही मैं लोकसभा के चुनाव के लिए चैन की सांस नहीं लूंगा।इस दौरान उन्होंने जनता से भी पूछा कि, आप बताओ फिर से मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है, तो इसके लिए प्रदेश की सभी 29 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी को ही जिताना होगा।   

कांग्रेस कहते थे कि तारीख नहीं बताएंगे

संबोधन में सीएम शिवराज ने आगे कहा कि, भारत को विश्वगुरू बनाने के लिए हीं पीएम मोदी का इस धरती पर जन्म हुआ है। हम (भाजपा) करते थे कि, रामलला को हम लाएंगे और मंदिर वही बनाएंगे। इस पर कांग्रेस कहती थी कि, तरीख नहीं बताएंगे। कांग्रेसी कहते थे कि, ये नहीं हो सकता। लेकिन मैं कहता हूं मोदी है तो मुमकिन है। वहीं मैं आपको बता दूं साल 2014 से पहले पूरी दुनिया में हमारे देश की शान नहीं थी। दूसरे देश के लोग भारत को सम्मान की नजर से नहीं देखते थे। लेकिन अब जहां देखों सारी दुनिया भारत की तारीफ कर रही है।  

Also Read: Happy Birthday: आज इन पांच भारतीय खिलाड़ियों का बर्थडे, सभी ने बनाए रोचक रिकॉर्ड्स

मैं कभी भी मुख्यमंत्री पद की दावेदारी में नहीं था

गौरतलब है कि, मध्य प्रदेश में अभी नए सीएम का नाम फाइनल नहीं हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ और राजस्थान में नए सीएम के चेहरे पर विचार-विमर्श कर रही है। वहीं, बीते मंगलवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपने आधिकारिक एक्स (ट्वीटर) अकाउंट पर एक वीडिया साझा किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि, मैं न तो पहले मुख्यमंत्री पद का दावेदार था और न ही आज हूं। मैं एक पार्टी कार्यकर्ता के रूप में, मैंने हमेशा भाजपा द्वारा सौंपे गए किसी कार्य को अपनी सर्वोत्तम क्षमता, ईमानदारी और वास्तविकता के साथ किया है।  

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow