MP BSP: बसपा ने जारी की दूसरी सूची, ये 9 उम्मीद्वार दिखाएगे अपना दम

बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने भी दूसरी सूची जारी कर दी है। इसमें 9 केंडिडेट्स के नाम शामिल किए गए है। बता दें, बसपा इस बार मजबूती के साथ चुनाव में उतरी है और लगातार युवाओं के साथ संपर्क साधे हुए है।

सितम्बर 28, 2023 - 21:17
सितम्बर 28, 2023 - 21:35
 0
MP BSP: बसपा ने जारी की दूसरी सूची, ये 9 उम्मीद्वार दिखाएगे अपना दम
bsp

मध्य प्रदेश में विधानसभा के चुनाव जल्द ही होने वाले है। इसको लेकर सभी पार्टी जोरों-शोरों से प्रचार कर रही है। कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी की दूसरी लिस्ट जारी होने के बाद अब बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने भी दूसरी सूची जारी कर दी है। इसमें 9 केंडिडेट्स के नाम शामिल किए गए है। बता दें, बसपा इस बार मजबूती के साथ चुनाव में उतरी है और लगातार युवाओं के साथ संपर्क साधे हुए है। फिलहाल प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा के कई दिग्गज नेता रैलियां करते हुए नजर आ रहे है। 

BSP Second List में इन उम्मीद्वारों को किया शामिल

राज्य के जबलपुर पूर्व से बालकिशन चौधरी, अमरपाटन से छन्गे लाल कोल, बैरसिया से विश्राम सिंह बौद्ध, भिंड से रक्षपाल सिंह कुशवाह, सोनकच्छ से डॉक्टर एसएस मालवीय, सीहोर से कमलेश दोहरे, गुन्नौर से देवीदीन आशु, घट्टिया से जीवन सिंह देवड़ा और चंदला से दीनदयाल (डीडी) अहिरवार को पार्टी ने टिकट दिया है। 

लिस्ट

Also Read: एक दशक यानी 10 साल से स्पाई थ्रिलर की हो रही शूटिंग, फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज

कैलाश पुलिस अधिकारी से बने कांस्टेबल

गौरतलब है कि, भारतीय जनता पार्टी ने बीते सोमवार (25 सितंबर) को दूसरी लिस्ट जारी की थी। उसमें 39 नाम शामिल किए थे। इसमें से एक नाम इंदौर विधानसभा क्रमांक 1 से महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का नाम घोषित किया था। उसके बाद उन्होंने बयान जारी करते हुए कहा कि, मेरी चुनाव लड़ने की एक फीसदी की इच्छा नही है। मैं तो 1 दिन में 8 सभाओं की करने की सोच रहा था। जिसमें 5 हेलिकॉक्टर और तीन कार सभा शामिल है। वहीं, कांग्रेस ने उन पर निशाना साधते हुए कहा कि, पुलिस अधिकारी से सीधे कांस्टेबल बन गए है। 

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow