MP BJP second list: BJP ने उम्मीद्वारों की जारी दूसरी लिस्ट, तीन विधायकों के कटे टिकट, 7 सांसद शामिल, देखें लिस्ट

MP BJP second list में 39 कैंडिडेट्स के नाम शामिल किए गए है। इनमें 3 केंद्रीय मंत्री समेत 7 सांसद शामिल है। वहीं 3 विधायकों के नाम कटे गए है।

सितम्बर 26, 2023 - 08:43
 0
MP BJP second list: BJP ने उम्मीद्वारों की जारी दूसरी लिस्ट, तीन विधायकों के कटे टिकट, 7 सांसद शामिल, देखें लिस्ट

MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी और भारतीय जनता पार्टी जोरों-शोरों से प्रचार कर रही है। इसी बीच कई दिग्गज नेता कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो रहे, जबकि कई बीजेपी के दिग्गज नेता कांग्रेस में शामिल हो रहे है। इसी गहमागहमी के बीच भाजपा ने अपने उम्मीद्वारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 39 केंडिडेट्स को शामिल किया गया है। जिसमें तीन केंद्रीय मंत्री समेत 7 सांसद है। इनके अलावा 3 विधायकों के नाम काटे गए है। 

इन सात सांसदों को मिल टिकट

इस बार विधानसभा चुनाव कांटे के टक्कर का दिखाई दे रहा है। वहीं कुई राजनेतिक जानकारों का मानना है कि, इस बार एमपी में कांग्रेस जीत को दिखाई दे रही है। शायद इसी कारण से भाजपा ने 3 केंद्रीय मत्री सहीत 7 सांसदों को चुनाव लड़ा रही है। इनमें केंद्रीय मंत्रियों में नरसिंहपुर से प्रह्लाद पटेल, मुरैना की दिमनी सीट से नरेंद्र सिंह तोमर और निवास से फग्गन सिंह कुलस्ते को टिकट दिया है, जबकि, चारों सांसद, सतना से गणेश सिंह, जबलपुर पश्चिम से राकेश सिंह, सीधी से रीति पाठक और गाडरवारा से उदय प्रताप सिंह को शामिल किया गया है। 

इन तीन विधायकों के नाम कटे

भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को इंदौर विधानसभा 1 से पार्टी चुनाव लड़ा रहा है। वहीं, मैहर से नारायण त्रिपाठी, नरसिंहपुर से जालम सिंह पटेल और सीधी से केदारनाथ शुक्ला का टिकट काटा गया है। गौरतलब है कि, पार्टी ने जिन 39 सीटों की लिस्ट जारी की है। उनमें से 36 सीटों पर भाजपा हार गई थी। केवल तीन सीटों पर ही जीत दर्ज कर पाई। 

MP BJP दूसरी लिस्ट

Also read: लोकसभा चुनाव के पहले BJP को लगा बड़ा झटका, दक्षिण इलाकें की इस पार्टी ने तोड़ा नाता

 

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow