लोकसभा चुनाव के पहले BJP को लगा बड़ा झटका, दक्षिण इलाकें की इस पार्टी ने तोड़ा नाता

AIADMK ने भारतीय जनता पार्टी से गठबंधन तोड़ दिया है। इसके बाद पार्टी मुख्यालय के बाहर समर्थकों ने पटाखे फोड़कर जश्न मनाया। AIADMK ने प्रेस कॉन्फ्रेंस (PC) करके गठबंधन से अलग होने की औपचारिक ऐलान किया है।

सितम्बर 25, 2023 - 20:16
 0
लोकसभा चुनाव के पहले BJP को लगा बड़ा झटका, दक्षिण इलाकें की इस पार्टी ने तोड़ा नाता

Lok Sabha Election 2024: अगले साल होने वाले लोकसभा का चुनाव के पहले ही एनडीए (NDA) को दक्षिण क्षेत्र से सोमवार को बड़ा झटका लग गया है। AIADMK ने भारतीय जनता पार्टी से गठबंधन तोड़ दिया है। इसके बाद पार्टी मुख्यालय के बाहर समर्थकों ने पटाखे फोड़कर जश्न मनाया। AIADMK ने प्रेस कॉन्फ्रेंस (PC) करके गठबंधन से अलग होने की औपचारिक ऐलान किया है। इस दौरान बताया कि, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने अन्नादुराई और जयललिता की जानबूझकर आलोचना की थी। 

अगल मोर्चे का नेतृत्व

गौरतलब है कि, AIADMK मुख्यालय में पार्टी अध्यक्ष एडप्पादी के पलानीस्वामी (EPS) की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में भाजपा से अलग होने का फैसला लिया गया। उसके बाद आज प्रेस कॉफ्रेंस कर औपचारिक तौर पर घोषणा कर दी। और बताया कि, 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए एक अलग मोर्चे का नेतृत्व करेंगी। 

AIADMK प्रमुख EPS और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

पीसी के दौरान पूर्व मंत्री केपी मुनुसामी ने बताया कि, पार्टी ने सबकी सहमति से एनडीए से अलग होने का फैसला लिया है। आगे कहा कि, अगले साल चुनाव में समान विचार धारा वाले दलों के साथ जुड़कर गठबंधन का नेतृत्व करने का संकल्प लिया है। 

जयललिता का किया अपमान

पार्टी ने प्रस्ताव में किसी का नाम लिए बगैर कहा कि, भाजपा मौजूदा समय में राज्य में उसकी नीतियों की आलोचना कर रही है। इसके अलावा दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता और द्रविड़ दिग्गज दिवंगत सीएन अन्नादुरई को बदनाम कर रहे है। हालांकि, बीच में ऐसी खबरें सामने आई थी कि, द्रविड़ पार्टी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के अन्नादुरई से नाजार है। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने साधी चुप्पी

इस मामले में भाजपा तमिलनाडू प्रमुख के अन्नामलाई ने कहा कि, मैं आपसे बाद में बात करूंगा, मै यात्रा के दौरान बात नही करता हूं। इस मामले पर मैं बाद में बताऊंगा।

खुशी की लहर

एनडीए से अलग होने के बाद AIADMK कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर छा गई। पटाखे फोड़े जाने के बीच मुनसामी ने बताया कि, यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया हैं। यह फैसला दो करोड़ से अधिक पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनाओं और आकांक्षाओं का सम्मान करता है।

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow