MP Assembly Election Results 2023: सीएम शिवराज और कमलनाथ कितने वोटों से बने विजय

छिंदवाड़ा सीट से कांग्रेस नेता कमलनाथ (Kamal Nath) और उनके सामने भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहु (Vivek Bunty Sahu) ने नामांकन जमा किया था। काउंटिंग 22 राउंड में पूरी हुई थी। वहीं, बुधनी सीट से भाजपा उम्मीद्वार शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) और कांग्रेस विक्रम मस्ताल (Vikram Mastal) चुनावी मैदान में थे।

दिसम्बर 3, 2023 - 19:31
 0
MP Assembly Election Results 2023: सीएम शिवराज और कमलनाथ कितने वोटों से बने विजय
CM Shivraj and Kamalnath

मध्य प्रदेश की सभी 230 सीटों के नतीजे लगभग तय हो गए है। भारतीय जनता पार्टी ने 163 सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि कांग्रेस पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस की झोली में 66 सीटें ही आई है। वहीं, एक सीट पर अन्य ने जीत हासिल की है। इस चुनाव में बुधनी विधानसभा सीट (budhni assembly seat) और छिंदवाड़ा विधानसभा सीट (Chhindwara assembly seat) पर नजर टिकी हुआ थी। बुधनी से कांग्रेस प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान और छिंदवाड़ा से कांग्रेस उम्मीद्वार कमलनाथ मैदान में थे। इन सीटों पर फाइनल परिमाण आ गए है। 

छिंदवाड़ा सीट से कांग्रेस नेता कमलनाथ (Kamal Nath) और उनके सामने भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहु (Vivek Bunty Sahu) ने नामांकन जमा किया था। काउंटिंग 22 राउंड में पूरी हुई थी। वहीं, बुधनी सीट से भाजपा उम्मीद्वार शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) और कांग्रेस विक्रम मस्ताल (Vikram Mastal) चुनावी मैदान में थे। 

सीएम शिवराज कितने वोट से जीते (By how many votes did CM Shivraj win?)

शिवराज सिंह को कुल वोट 1,64,951 पड़े। जिसका वोट शेयर 70.7 प्रतिशत रहा। वहीं, विक्रम मस्ताल की झोली में 59,977 वोट पड़े। जिसका वोट शेयर 25.7 फीसदी रहा। जीत का अंतर 104,974 वोट का रहा था। कांग्रेस प्रत्याशी को शिवराज की तुलना में बहुत कम वोट मिले है। 2018 में इस सीट पर 83.6 फीसदी वोटिंग हुई थी। जिसमें शिवराज को वोट शेयर 60.2 प्रतिशत रहा था। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी अरूण सुभाषचंद्र को 58999 वोट से हराया था। 

Also Read: MP Election Results 2023 LIVE Updates: सीएम शिवराज ने भारी बढ़त पर दी पहली प्रतिक्रिया, जानें कितने वोटों से आगे

कमलनाथ कितने वोट से जीते (By how many votes did Kamal Nath win?)

छिंदवाड़ा में वोटो की गिनती 22 राउंड में पूरी हुई। यहां पर कांग्रेस प्रत्याशी कमलनाथ मैदान में थे, जबकि भाजपा ने विवेक बंटी साहू को उम्मीद्वार घोषित किया था। कमलनाथ ने विवेक को 35,009 वोटों से हराते हुए जीत दर्ज की है। 2018 में कमलनाथ के सामने विवेक बंटी साहू को हार का सामना करना पड़ा था। पिछले चुनाव में बंटी को 25,837 वोट से हार का सामना करना पड़ा। और इस बार पिछले चुनाव की तुलना में 10 हजार वोटों से हारना पड़ा। 

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow