MP Election Results 2023 LIVE Updates: सीएम शिवराज ने भारी बढ़त पर दी पहली प्रतिक्रिया, जानें कितने वोटों से आगे

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पहली प्रतिक्रिया जारी करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और कहा कि, हम अपनी पूरी गांरटी पूरी करेंगे। और उन्होंने आगे कहा कि, बीजेपी को प्रचंड जनादेश मिलने जा रहा है। मध्य प्रदेश में पीएम मोदी लोगों के मन में हैं, ये पीएम मोदी के नेतृत्व की जीत है। यह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की प्लानिंग का नतीजा है।

दिसम्बर 3, 2023 - 14:55
 0
MP Election Results 2023 LIVE Updates: सीएम शिवराज ने भारी बढ़त पर दी पहली प्रतिक्रिया, जानें कितने वोटों से आगे
सीएम शिवराज

Madhya Pradesh Election Result 2023: मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी 162 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस 67 सीटों और अन्य 2 सीट पर है। भारी बढ़त होने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पहली प्रतिक्रिया जारी करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और कहा कि, हम अपनी पूरी गांरटी पूरी करेंगे। और उन्होंने आगे कहा कि, बीजेपी को प्रचंड जनादेश मिलने जा रहा है। मध्य प्रदेश में पीएम मोदी लोगों के मन में हैं, ये पीएम मोदी के नेतृत्व की जीत है। यह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की प्लानिंग का नतीजा है। नतीजे एक दिन के लिए नहीं आते, लगातार बेहतर काम करने के बाद आते हैं।

बताते चलते है कि, शिवराज सिंह चौहान 56,124 वोटों से आगे। 22 राउंड की मतगणना के पहले नौ राउंड में जहां चौहान को 77,688 वोट मिले, वहीं कांग्रेस के विक्रम मस्तल शर्मा 21,564 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

सीएम शिवराज के बेटे ने क्या कहा

एमपी में बीजेपी की बड़ी बढ़त पर सीएम शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय चौहान ने क्या कहा ''इस जीत का श्रेय पीएम मोदी, पार्टी नेतृत्व और राज्य की लाडली बहनों को जाता है।'' 

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर ने क्या कहा

"बीजेपी ने पूरी ताकत से चुनाव लड़ा और परिणामस्वरूप, हमें लोगों से यह आशीर्वाद मिला है। मैं सभी कार्यकर्ताओं को बधाई और धन्यवाद देता हूं। यह पार्टी कार्यकर्ताओं, पीएम मोदी की लोकप्रियता, राज्य और केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जीत है।" मैं बीजेपी का एक साधारण कार्यकर्ता हूं'।

एमपी के नतीजों पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने क्या कहा?

"पूरा देश पीएम मोदी की गारंटी पर विश्वास करता है और देश को विकसित बनाने के पीएम मोदी के संकल्प में शामिल होना और समर्थन करना चाहता है और आज के नतीजे यह स्पष्ट रूप से दिखाते हैं। दिग्विजय सिंह और कमल नाथ अब इतिहास हैं, आपको उन्हें भूल जाना चाहिए और उनके रास्ते पर आगे बढ़ना चाहिए।

सीएम शिवराज की पत्नि साधना चौहान

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow