Khargone News : जामगेट से लौटते समय युवक के पैर में मारी गोली, जिला अस्पताल में चल रहा उपचार

मंडलेश्वर थाना क्षेत्र के जामगेट से विशाल नाम का युवक मेहरा अपने घर सोमाखेड़ी के लिए निकला। रास्ते में अज्ञात चार लड़कों ने पीड़ित युवक से मोबाइल लेने की कोशिश की। लेकिन उसने फोन देने से मना कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने बंदूक निकालकर विशाल के पैर में गोली मार दी।

जून 7, 2023 - 18:29
अगस्त 10, 2023 - 09:59
 1
Khargone News : जामगेट से लौटते समय युवक के पैर में मारी गोली, जिला अस्पताल में चल रहा उपचार

डिजिटल डेस्क, भोपाल। खरगोन जिले के अंतर्गत आने वाले जामगेट से लौटने के दौरान चार अज्ञात युवकों ने एक लड़के के पैर में गोली मारी दी है। घटना के बाद पीड़ित युवक को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद उसे जिला अस्पाताल रेफर कर दिया है। फिलहाल युवक के पैर से गोली निकाल दी गई है। उसकी हालत ठिक बताई जा रहा है। इधर, पुलिस ने मामले का संज्ञान ले लिया है और आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फूटेज खगालने में जुटी है। 

कहां हुई घटना

जिले के मंडलेश्वर थाना क्षेत्र के जामगेट से विशाल नाम का युवक मेहरा अपने घर सोमाखेड़ी के लिए निकला। रास्ते में अज्ञात चार लड़कों ने पीड़ित युवक से मोबाइल लेने की कोशिश की। लेकिन उसने फोन देने से मना कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने बंदूक निकालकर विशाल के पैर में गोली मार दी।

हादसे के बाद युवक को मंडलेश्वर के अस्पताल भार्ती कराया गया। यह घटना बीते मंगलवार की बताई जा रही है। वहीं, बुधवार को पीड़ित युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां पर युवक के पैर से गोली निकाल दी गई है।   

क्या बताया विशाल ने

घायल विशाल के मुताबिक, मैं मंगलवार को अपने दोस्तों के साथ जामगेट घुमने गया था। जब हम घुमकर वापस घर की ओर निकले तो रास्तें में एक पेड़ के निचे रूक गए। अचानक वह पर चार युवक रूकें। फिर उन्होंने मेरे में मोबाइल मांग तो मेने मना कर दिया। इसके बाद मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान चारों लड़कों ने हाथ में पिस्टल निकाल ली। उसमें से एक ने मेरे पैर में गोली चला दी।

मैं घाटल होकर जमीन में गिर गया। गोली मारने के बाद चारो युवक वहा से फरार हो गए। उनके साथ चार लड़कियां भी थी। बता दें, विशाल के पैर में गोली लगने से खुन से लथपथ हो गया था। इसके बाद विशाल के दोस्तों ने हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। 

पुलिस कर रही बारीकी से जांच

मंडलेश्वर पुलिस के मुताबिक, पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही। वह अस्पताल पहुंची। इसके बाद पुलिस ने पीड़ित के साथ उसके दोस्त से पूछताछ कर रही है। वहीं, घटना वाले रोड पर लगे सीसीटीवी फूटेज खगालने का काम भी शुरू कर दिया है। आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द ही पकड़ने की बात कही है।

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow