लिव इन रिलेशनशिप : बाल्टियों में शव के टुकड़े, कुकर में उबालकर खिलाया कुत्तों को, रूह कंपाने वाली हत्या

दरवाजा खोलते ही चारों ओर खून से लथपथ कमरा नजर आया। जैसे-जैसे पुलिस घर के अंदर घुसी शव के टुकड़े बाल्टियों में भरे मिले। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार करके पूछताछ कर रही है। 

जून 8, 2023 - 12:20
अगस्त 10, 2023 - 10:00
 0
लिव इन रिलेशनशिप : बाल्टियों में शव के टुकड़े, कुकर में उबालकर खिलाया कुत्तों को, रूह कंपाने वाली हत्या

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र के मुंबई में रूह कंपा देने वाली हत्या हाल ही में हुई हैं। इसके बाद जब पुलिस ने पड़ताल शुरू की तो चौंकाने वाले खुलासे सामने आए है। पुलिस आरोपी के घर पर जांच के लिए पहुंची। दरवाजा खोलते ही चारों ओर खून से लथपथ कमरा नजर आया। जैसे-जैसे पुलिस घर के अंदर घुसी शव के टुकड़े बाल्टियों में भरे मिले। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार करके पूछताछ कर रही है। 

आवारा कुत्तों को खिलाए बॉडी पार्ट्स

पड़ोसियों से मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले दो दिन से आरोपी आवारा कुत्तों को कुछ न कुछ खिला रहा था। ये जानकारी तब पुलिस को दी तो तुरंत एक्शन में आकर कई जगहों पर भी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा पुलिस ने आशंका जताते हुए आरोपी ने बॉडी पार्ट्स ड्रेनेज लाइन में भी फेंके होगें। ऐसे में कुत्तों के साथ अन्य स्थानों की जांच में भी जुट गई।

आरोपी के घर का खौफनाक मंजर

पुलिस के अनुसार, जांच के लिए जब आरोपी के घर पहुंचे। जैसे ही घर का दरवाजा खोला काफी तेज बदूब आने लगी। इतनी तीव्र थी कि, वहां पर खड़े हो पाना मुश्किल हो रहा था। हाल में जाने पर हमारे होश उड़ गए थे। वहां पर देखा, पेड़ काटने वाला कटर और बेड के ऊपर काले रंग की प्लास्टिक फेली हुई थी। मंजर इतना खौफनाक था, देखते ही होश उड़ गए थे। 

किचन का दरवाजा खोला, दंग रह गई पुलिस

हाल के बाद पुलिस की इंट्री जब किचन में हुई तो पुलिस दंग रह गई थी। वहां पर तीन बाल्टियां रखी थी। जिनमें लाश के टुकड़े भरे थे। चारों ओर खून ही खून दिखाई दे रहा था। घर से बाहर बदबू न निकले। इसके लिए कई सारे एयर फ्रेशनर लगाए मिलें। इतना ही नही हत्या करने के बाद लड़की के बालों को बेडरूम में रख दिए थे।  

क्या है पूरा मामला

मुंबई के नयानगर इलाके की आकाशदीप सोसायटी की घटना है। बीते तीन साल से आरोपी मनोज और सरस्वती नाम की लड़की लिव इन रिलेशन में रह रहे थे। दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ तो आवेश में आकर आरोपी ने लड़की की बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को कई टुकड़ो में बांटकर ठिकाने लगाना शुरू कर दिया।

कुछ टुकड़े बाहर फेंके जाने की आशंका है तो कुछ टुकड़े प्रेशर कूकर में उबालकर कुत्तों को खिलाना बताया जा रहा है। हालांकि मौत के पीछे की असली वजह सामने नहीं आई है। इसके लिए मुंबई पुलिस ताबड़तोड़ जांच कर रही है। ताकि हत्या की असल वजह सामने आ जाए।   

पुलिस ने आरोपी को टुकड़े भरते देखा

पुलिस जब आरोपी मनोज के फ्लैट में घुसी तो उन्होंने देखा कि, वहां पर शव के 12-13 टुकड़े ही मिले। मनोज इनको उबालकर ठिकाने लगाने के लिए पैकेट में भर रहा था। बाकि के कई टुकड़े पहले ही ठिकाने लगा चुका था। हालांकि, आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गुरूवार को ठाणे में आरोपी मनोज की पेशी होने वाली है। 

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow