INDIA की महारैली, मंच पर दिखेंगे कई बड़े दिग्गज नेता, सुनीता केजरीवाल पढ़ेंगी ये अहम संदेश
आज (31 मार्च) दिल्ली के रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) में I.N.D.I.A गठबंधन के सारे दिग्गज नेता एक साथ दिखाई देंगे। रैली के दौरान सीएम केजरीवाल की पत्नि सुनीता केजरीवाल सीएम का संदेश पढ़ेंगी। इस बात का दावा आम आदमी पार्टी (AAP) ने किया है कि, ईडी की कस्टडी से देशवासियों के लिए एक संदेश लिखा है।
![INDIA की महारैली, मंच पर दिखेंगे कई बड़े दिग्गज नेता, सुनीता केजरीवाल पढ़ेंगी ये अहम संदेश](https://khabarhindijagat.com/uploads/images/202403/image_870x_6608e9cb21e64.jpg)
Delhi Liquor Scam News: देश में लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) सर पर है। इस बीच दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी (ED) ने गिरफ्तार कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी के बाद से राजनीतिक पारा बढ़ते जा रहा है। वहीं, जेल से सरकार चलाने वाले बयान पर हाल में कांग्रेस (Congress) पार्टी के दिग्गज नेता अरविंद सिंह ने सीएम केजरीवाल की कड़ी निंदा की थी। साथ ही I.N.D.I.A गठबंधन की महारैली की भी बात कहीं थी।
INDIA गठबंधन की महारैली में कौन नेता हो रहे शामिल
आज (31 मार्च) दिल्ली के रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) में I.N.D.I.A गठबंधन के सारे दिग्गज नेता एक साथ दिखाई देंगे। रैली के दौरान सीएम केजरीवाल की पत्नि सुनीता केजरीवाल सीएम का संदेश पढ़ेंगी। इस बात का दावा आम आदमी पार्टी (AAP) ने किया है कि, ईडी की कस्टडी से देशवासियों के लिए एक संदेश लिखा है। जिसका वाचन उनकी पत्नि सुनीता करेंगी। सीएम के संदेश को पढ़ते समय उनकी वाइफ के साथ मंच पर सोनिया गांधी और विपक्ष के कई दिग्गज नेता दिखाई देंगे।
सोनिया के साथ कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, उद्वव ठाकरे, शरद पवार, तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव, महबूबा मुफ्ती और अन्य बड़े नेता रैली में शामिल होने की उम्मीद हैं।
Also Read: Khargone News: जिले के करोंदिया में चाकूबाजी, दो पक्ष के 6 लोग जख्मी
दिल्ली पुलिस ने जारी की एडवाइजरी (Delhi Police issued advisory)
दिल्ली पुलिस ने रामलीला मैदान में होने जा रहे INDIA गठबंधन की महारैली में शामिल होने के लिए 20 हजार लोगों की अनुमति दी है। साथ ही ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि, शहर में वाहनों की आवाजाही 6 घंटे के लिए नियंत्रित की जाएगी। सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक यातायात की आवाजाही को नियंत्रित किया जाएगा। कई स्थानों के ट्रेफिक रूट को भी बदला जाएगा।
आपकी प्रतिक्रिया क्या है?
![like](https://khabarhindijagat.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://khabarhindijagat.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://khabarhindijagat.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://khabarhindijagat.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://khabarhindijagat.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://khabarhindijagat.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://khabarhindijagat.com/assets/img/reactions/wow.png)