कब से लगेंगा चंद्र ग्रहण, क्या है नियम और इन बातों का रखे खास ध्यान

चंद्र ग्रहण 2024 मार्च 25 को लगने वाला है, यह उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा। जब चंद्रमा पृथ्वी की उपच्छाया (पेनुमब्रा) में प्रवेश करते हुए बाहर निकल आता है तो उस स्थिति में इसे उपच्छाया चंद्र ग्रहण करते है। इसका समय सुबह 10 बजकर 23 मिनट से दोपहर 03 बजकर 2 मिनट तक रहेगा।

मार्च 23, 2024 - 15:39
 0
कब से लगेंगा चंद्र ग्रहण, क्या है नियम और इन बातों का रखे खास ध्यान
चंद्रग्रहण 2024

इस साल चंद्र ग्रहण 25 मार्च 2024 को लगने वाला है। इस दौरान मानव शरीर पर शारीरिक, मनोवैज्ञामिक और ऊर्जा के स्तर पर प्रभाव पड़ता है। इसके प्रभाव से बचने के लिए कुछ खास नियमों का पालन करना अहम होता है। नहीं तो भविष्य में इसके बुरे परिणाम व्यक्ति को झेलना पड़ सकता है। ऐसे में आइए जानते है कि, चंद्र ग्रहण के दौरान किन चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए और कौन से काम नहीं करना चाहिए.....

चंद्र ग्रहण 2024 का समय (timing of Chandra grahan 2024)

चंद्र ग्रहण 2024 मार्च 25 को लगने वाला है, यह उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा। जब चंद्रमा पृथ्वी की उपच्छाया (पेनुमब्रा) में प्रवेश करते हुए बाहर निकल आता है तो उस स्थिति में इसे उपच्छाया चंद्र ग्रहण करते है। इसका समय सुबह 10 बजकर 23 मिनट से दोपहर 03 बजकर 2 मिनट तक रहेगा।

कौन से काम नहीं करना चाहिए चंद्र ग्रहण के समय (What work should not be done during Chandra Grahan?)

भोजन नहीं करें, क्यों - चंद्र ग्रहण के दौरान भोजन नहीं करना चाहिए। ऐसा इसलिए होता है कि, चंद्रमा की किरणें दूषित होती है, जो भोजन को दूषित कर सकती है। साथ ही भोजन भी नहीं बनाना चाहिए है। जानकारों का मानना है कि, पका हुआ भोजन किसी सामान्य दिन के मुकाबले चंद्र ग्रहण के दिन अधिक तेजी से एक सूक्ष्म रूप से धीरे-धीरे सड़ने लगता है। जो आपकी सेहत को प्रभावित कर सकता है।

रहे घर के अंदर, क्यों - धर्म ग्रंथों के मुताबिक, ग्रहण के दौरान राहु-केतु की वजह से नकारत्मक शक्तियों का संचार बढ़ जाता है। जो मानव की मानसिक स्थिति को प्रभावित करता है। इसके अलावा चंद्रमा की दूषित किरणों का भी व्यक्ति पर बुरा असर पड़ता है। यही वजह है कि, चंद्र ग्रहण के दौरान घर से बाहर नहीं निकलें। 

Also Read: देश में स्वतंत्र चुनाव ख़तरे में पड़ गया: अशोक गहलोत

चंद्रग्रहण के समय इन कामों से बचें - ग्रहण के समय चाकू या कैंची या फिर इनके अलावा कोई भी धारदार हथियार का उपयोग नहीं करना चाहिए। इनके इस्तेमाल से दोष लगता है। वहीं, ग्रहण के दौरान पेड़-पौधौं को भी छूने से बचना चाहिए। 

मूर्ति को न छूए, जानें क्यों - शास्त्रों के मुताबिक, चंद्र ग्रहण के दौरान सूतक काल में दांतों की सफाई और बालों में कंघी नहीं करनी चाहिए। वहीं, ग्रहण के शुरू होने से खत्म होने तक सोने से भी बचें। धार्मिक दृष्टि से सूतक काल में किसी पवित्र मूर्ति को छूने से अत्यंत अशुभ माना जाता है। 

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow