IIT BHU News: सुनसान कैंपस में लड़की को निर्वस्त्र कर बनाया वीडियो, पीड़िता ने सुनाई आपबीती 

वाराणसी आईआईटी बीएचयू (Varanasi IIT BHU) में तीन अज्ञात लोगों ने सुनसान कैंपस में पहले लड़की के कपड़े उतरवाए। उसके बाद वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। और उसके साथ गैंगरेप किया। इस मामले में पुलिस को अभी तक कुछ भी हाथ नही लगा है। वहीं, पीड़िता के बयान के बाद दो धाराओं को ओर शामिल कर लिया गया है।

नवंबर 9, 2023 - 12:24
 0
IIT BHU News: सुनसान कैंपस में लड़की को निर्वस्त्र कर बनाया वीडियो, पीड़िता ने सुनाई आपबीती 
IIT BHU Student rape का विरोध प्रदर्शन

वाराणसी आईआईटी बीएचयू (Varanasi IIT BHU) से दर्दनाक खबर सामने आई है। एक छात्रा के साथ तीन अज्ञात लोगों ने सुनसान कैंपस में पहले लड़की के कपड़े उतरवाए। उसके बाद वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। और उसके साथ गैंगरेप किया। इस मामले में पुलिस को अभी तक कुछ भी हाथ नही लगा है। खाली हाथ होने के कारण यूनिवर्सिटी के स्टूडेट्स पिछले एक सप्ताह से प्रदर्शन कर रहे है। वही पीड़िता के बयान दर्ज होने के बाद कैंपस की चार दीवारियों के अंदर चल रहा विरोध, अब सड़कों पर आ गया है। पीड़िता के पक्ष में छात्र हाथों में कई पोस्टर लेकर सड़कों पर है। फिर भी पुलिस बेबस है। और अभी तक एक भी आरोपी को नही पकड़ पाई है। 

मीडिया से मिली सूचना के मुताबिक, पीड़िता के बयान के बाद दो धाराओं को ओर शामिल कर लिया गया है। जिसमें पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म (IPC 376D) और इलेक्ट्रॉनिक साधनों से किए गए यौन उत्पीड़न (IPC 509) करने से संबंधित धाराओं को शामिल किया गया है। 

पीड़िता ने बयान में ये बताया

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, आरोपियों ने जबरन कपड़े उतरवाएं। प्राइवेट पार्ट को टच किया। और फिर सोशल मीडिया पर वीडियों अपलोड करने की धमकी दी। पुलिस के सामने बयान के बाद छात्रा का कलमबंद मजिस्ट्रेट के सामने भी हुआ। जिसके बाद यह मामला विवेचना संबंधित लंका थाने के क्राइम इंस्पेकटर सहजानंद श्रीवास्त और थाने के स्टेशन अफसर शिवाकांत मिश्रा को सौंप दिया। हालांकि, इस मामले को हफ्ते भर से अधिक बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। इस वजह से स्टूडेट्स का गुस्सा सातवें आसमान पर है।  

सैकड़ों छात्र-छात्रा पोस्टर लेकर सड़कों पर

सप्ताह से अधिक समय गुर्जर जाने के बाद भी पुलिस की ओर से स्टूडेंट्स को कुछ भी संतुष्टी नही मिली है। पहले स्टूडेट्स कैंपस के भीतर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। लेकिन समय बढ़ता जा रहा है। वैसे-वैसे प्रदर्शन भी फैलता जा रहा है। सैकड़ों की संख्या में नाजार छात्रों ने हाथों में पोस्ट लिए सड़क पर धरना दिया है। नाराज छात्रों का कहना है कि, अब तक इस मामले में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। उनकी मांग है कि, जल्द से जल्द सारे आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएं। और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाएं।

Also Read: अदरक रामबाण इलाज, महिलाओं के मासिक धर्म से लेकर इन गंभीर बीमारियों से मिलती राहत

पीड़िता ने सुनाई आपबीती

पीड़िता आईआईटी सेकेंड ईयर की स्टूडेंट हैं। वह न्यू गर्ल्स हॉस्टल से 2 नवंबर की रात करीब डेढ़ बजे टहलने के लिए निकली। रास्ते में उसे एक दोस्त मिला गया। बातों ही बातों में वे दूर तक निकल गए। अचानक एक बुलेट बाइक पर तीन अज्ञान युवक कैंपस के अंदर घूस गए। और दोनो को जबरदस्ती अलग-अलग कर दिया। फिर पीड़िता को अलग ले जाकर मनचलों ने डराया धमकाया बल्कि, उसे कपड़े उतारने को कहा। उसके बाद किस किया। इतना ही नहीं आरोपियों ने निर्वस्त्र कर लड़की का वीडियो बनाया। और उसका नंबर भी लिया। यह घटनाक्रम करीब 15 मिनट तक चलता रहा। 

इस घटना के बाद छात्रा ने लंका थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आईपीसी की धारा 354 (ख), 506 और 66 आईटी एक्ट (IT Act) लगाई। मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज करने के बाद दो धाराएं ओर बड़ी दी गई है। 

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow