गर्म पानी में दालचीनी मिलाकर पीने से तेजी से कम होगा वजन, जानिए कैसे

दालचीनी का सेवन करने से वजन कम करने में मदद मिल सकती है। यह पेट से जुड़ी समस्याओं को भी दूर करने में मदद कर सकता है। हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्या से पीड़ित व्यक्ति

अक्टूबर 13, 2023 - 20:41
 0
गर्म पानी में दालचीनी मिलाकर पीने से तेजी से कम होगा वजन, जानिए कैसे
दालचीनी

आजकल वजन बढ़ना एक आम समस्या बन गई है। खराब लाइफस्टाइल, खानपान की वजह से वेट तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में इसे कम करने के लिए लोग घंटों-घंटों वर्कआउट करते हैं। इससे उनका समय भी बर्बाद होता है और खाने में काफी कुछ परहेज करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं? अगर रात में दालचीनी को गर्मा पानी के साथ पीते है तो वजन फटाफट कम हो सकता है। इससे पेट से जुड़ी कई परेशानियां भी कम हो सकती हैं और एक्स्ट्रा चर्बी को गलाने में भी यह मदद करता है। 

दालचीनी को गर्म पानी के साथ पीने के फायदे

  • वजन कम करने में मददगार: रात में गर्म पानी में दालचीनी मिलाकर पीने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। इसका मतलब है कि शरीर में ऊर्जा का उत्पादन बढ़ जाता है, जिससे कैलोरी बर्न होती है। इसके अलावा, दालचीनी का एंटी-इंफ्लेमेटरी और एटीऑक्सीडेंट्स गुण भी वजन कम करने में मददगार हो सकते हैं।
  • पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करता है: दालचीनी का पानी कब्ज, अपच, ब्लोटिंग, खट्टी डकार जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकता है। यह पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है और भोजन को आसानी से पचाने में मदद करता है।
  • शरीर को डिटॉक्स करता है: दालचीनी का पानी शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। यह अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है और शरीर को स्वस्थ रखता है।
  • ब्लड में यूरिक एसिड के लेवल को कम करता है: दालचीनी का पानी पीने से ब्लड में यूरिक एसिड का लेवल भी कम हो सकता है। यूरिक एसिड के बढ़ने से गाउट जैसी समस्या हो सकती है।

कैसें मिलकार पिएं

  • सबसे पहले 1.5 कप पानी ले फिर उसमें दालचीनी का एक टुकड़ा या दालचीनी पाउडर मिला लीजिए।
  • अब इसे अच्छी तरह उबाल लें।
  • जब पानी ठंडा हो जाएं तो उसमें थोड़ा सा शहद मिलाएं।
  • रात को सोने से कुछ देर पहले इस पानी को पी लें।

इस बात का रखें ध्यान

  • रात में गर्म पानी और दालचीनी का सेवन करने से पहले डॉक्टर या किसी स्वास्थ्य विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
  • अगर आपको किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्या है तो दालचीनी का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

पीड़ित व्यक्ति करें ये काम

रात में गर्म पानी और दालचीनी का सेवन करने से वजन कम करने में मदद मिल सकती है। यह पेट से जुड़ी समस्याओं को भी दूर करने में मदद कर सकता है। हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्या से पीड़ित व्यक्ति को डॉक्टर से सलाह लेकर ही दालचीनी का सेवन करना चाहिए।

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow