सिक्किम में बाढ़ ने मचाई तबाही, सेना के 23 जवान लापता, जल स्तर बढ़ने से 41 गाड़ियां डूबी, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

सिक्किम में बादल फटने से अचानक पानी बढ़ने के कारण चुंगथांग बांध से पानी छोड़ना पड़ा। इसकी वजह से निचले क्षेत्र पानी की चपेट में आ गए। जिसके चलते नदी से सटे इलाकों में बने सेना का कैंप बना था।

अक्टूबर 4, 2023 - 11:41
 0
सिक्किम में बाढ़ ने मचाई तबाही, सेना के 23 जवान लापता,  जल स्तर बढ़ने से 41 गाड़ियां डूबी, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Sikkim News: सिक्किम में मंगलवार देर रात को बाढ़ ने तबाही मचाई। यह हादसा बादल फटने की वजह से हुआ है। तीस्ता नदी का अचानक जलस्तर बढ़ने से भारतीय सेना के 23 जवान लापता है, जबकि 41 सेना की गाड़ियां पानी में डूब गई है। इनके अलावा कैंप भी उखड़ गए है। डिफेंस PRO से मिली सूचना के मुताबिक, ल्होनक झील के ऊपर बीती देर रात करीब 1.30 बजे के आसपास बादल फटा। इसी के चलते लाचेन घाटी में तीस्ता नदी में अचानक जल स्तर बढ़ने से बाढ़ आ गई। 

चुंगथांग बांध से छोड़ा पानी

गुवाहाटी के डिफेंस PRO के अनुसार, बादल फटने से अचानक पानी बढ़ने के कारण चुंगथांग बांध से पानी छोड़ना पड़ा। इसकी वजह से निचले क्षेत्र पानी की चपेट में आ गए। जिसके चलते नदी से सटे इलाकों में बने सेना का कैंप बना था। जो बाढ़ की चपेट में आ गए है। यहां सिंगताम के पास बारदांग में खड़े सेना के 41 वाहन पानी में डूब गए। 

आगे उन्होंने बताया कि, तीस्ता नदी का जलस्तर अचानक 15-20 फिट तक बढ़ गया। इसके बाद आसपास के इलाकों में पानी भर गया। नदी से सटे घरों में पानी घुस गया है। इसी के चलते वहां के लोग घरों से निकलकर सुरक्षित जगह पर चले गए।  

रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार है जारी

सेना ने आगे बताया कि, घटना के बाद लापता जवानों के लिए लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। तलाशी के लिए स्थानीय प्रशासन भी अपने स्तर पर काम कर रहा है। हालांकि, इस हादसे में कोई जानमाल के होने की जानकारी नही मिली है। गौरतलब है कि, इसके पहले 16 जून को भी बादल फटने की घटना हुई थी। पेक्योन्ग में जमीन खिसकने और बादल फटने की वजह से घरों में पानी घुस गया था। इससे कई लोग प्रभावित हुए थे।

इस राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, 4 और 5 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना बन रही है। पूर्वी और नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों में अलर्ट जारी कर दिया है। इनमें झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, अरूणाचल, मणिपुर, त्रिपुरा और मिजोरम को शामिल किया गया है।    

Also Read: कोरोना से घातक Disease X, इस नई महामारी से निपटने के लिए कोविड पैनल चीफ ने बनाया ये प्लान

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow