Boiling flood: खौलते पानी की आई बाढ़, कई लोग झुलसे, मच गया कोहराम

रूस (Russia) के मॉस्को (Moscow) शहर के एक शॉपिंग मॉल (Shopping Mall) में खौलते पानी की बाढ़ आई थी। इसमें 4 लोगों के झुलसने से मौत हो गई, जबकि 70 लोग घायल हो गए। वहीं, 50 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जुलाई 23, 2023 - 16:49
अगस्त 10, 2023 - 10:35
 0
Boiling flood: खौलते पानी की आई बाढ़, कई लोग झुलसे, मच गया कोहराम

बाढ़ शब्द सुनते ही लोगों की रूह कांपने लगती है। इसके आने से कई लोग तबाह हो जाते है, जिस भी इलाके में आती है। वहां के लोगों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ता है। लेकिन आप ने अभी तक खौलते पानी की बाढ़ का नाम सुना है। आज इस आर्टिकल में उसी की बात करने वाले है। रूस से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। हाल ही के दिनों में वही के एक शहर के शॉपिंग मॉल के अंदर खौलते पानी की बाढ़ आई थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस हादसे में कई लोगों के झुलसे की खबर आई है। ऐसे आइए जानते है क्या है पूरा मामला?

उबलते पानी से 4 लोगों की मौत

रूस के मॉस्को शहर के एक शॉपिंग मॉल में खौलते पानी की बाढ़ आई थी। इसमें 4 लोगों के झुलसने से मौत हो गई, जबकि 70 लोग घायल हो गए। वहीं, 50 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इनके अलावा 18 लोग मॉल के अंदर फंस गए थे। अचानक उबलता पानी आने से मॉल के अंदर कुहराम मच गया था। स्थानिय प्रशासन को इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहंच गई। इसके बाद लोगों को रेस्क्यू किया गया। हादसे के शिकार लोगों को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। 

कैसे आई खौलते पानी की बाढ़

 रूस के कई टेलीग्राम चैनलों पर बाढ़ के वीडियो अपलोड किए है। उनमें साफ दिखाई दे रहा है कि, मॉल के फ्लोर पर कई इंच तक पानी भरा हुआ है। एक वीडियो क्लीप में देखा जा रहा, पानी इतना गर्म है कि, उसकी भाप छत से बाहर आ रही है। एक रूसी समचार के अनुसार, गर्म पानी को साफ करने के लिए कई लोग पोछे का उपयोग कर रहे है। वहीं, घुटनो तक पानी होने के कारण लोगों के पैर झुलस गए। 

बताया जा रहा है कि, यह मामला Vremena Goda shopping centre का है। मिली जानकारी के मुताबिक, किसी गर्म पानी के पाइप फट के अचानक फट जाने से उबलते पानी की बाढ़ आई है। फिलहाल इस मामले की अपराधिक जांच करवाई जा रही है। 

मॉस्को मेयर ने दी ये जानकारी

मॉस्को मेयर सर्गेई सोबयानिन ने कहा कि, पीड़ितों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है। उन्होंने आगे कहा कि, वर्मेना गोडा शॉपिंग सेंटर में गर्म पानी की पाइप फटने से बड़ी दुर्घटना हुई है। उनके परिवार वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। शहर की सभी तत्पर है। आपातकालिन मंत्रालय मौके पर तेजी से काम कर रहा है। 

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow