Depalpur News: अखिल भारतीय बलाई महासंघ का भव्य चल समारोह, कार्यक्रम में शामिल होंगे राज्यपाल समेत ये बड़ी हस्तियां

देपालपुर में 10 सितंबर को भव्य चल समारोह का आयोजन रखा गया है। इस दौरान प्रदेश के कई बड़ी हस्तियां इस कार्यक्रम में शामिल होने जा रही है।

सितम्बर 7, 2023 - 19:36
सितम्बर 7, 2023 - 20:07
 0
Depalpur News: अखिल भारतीय बलाई महासंघ का भव्य चल समारोह, कार्यक्रम में शामिल होंगे राज्यपाल समेत ये बड़ी हस्तियां
Depalpur News

MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से करीब 40 किलोमीटर दूर स्थिति देपालपुर नगर में भव्य चल समारोह का आयोजन होने जा रहा है। यह कार्यक्रम एकादशी के पावन पर्व (10 सितंबर) को अखिल भारतीय बलाई महासंघ देपालपुर के तत्वधान में होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में प्रदेश और दूसरे राज्य के राजनीतिक शख्सियत और समाज के लोग शामिल होंगे।

जोरो-शोरों से हो रही कार्यक्रम की तैयारी

कार्यक्रम के मुख्य आयोजक सतीश मालवीय ने बताया कि, नगर में 10 सितंबर को भव्य चल समारोह का आयोजन रखा गया है। इस दौरान प्रदेश के कई बड़ी हस्तियां इस कार्यक्रम में शामिल होने जा रही है। इसके लिए उनको आमंत्रण पत्र भी भेज दिया गया है। उनके स्वगत और कार्यक्रम को लेकर जगह-जगह बैनर व पोस्टर लगाए जा रहे है। 

आगे उन्होंने बताया कि, यह कार्यक्रम समाज को जगरूक करने और एक नई दिशा प्रदान करने के लिए रखा गया है। ताकि समाज को लोग सक्रिय होकर अपने देश व नगर का नाम रोशन कर सकें। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि

  • कर्नाटक के राज्यपाल- थावरचंद गहलोत
  • पूर्व मंत्री व महेश्वर विधायक विजयलक्ष्मी साधौं
  • तराना विधायक महेश परमार
  • घटिया विधायक रामलाल मालवीय
  • घटिया पूर्व विधायक सतीश मालवीय

Also Read: दलित ने छात्रों के लिए बनाया खाना, स्कूल छोड़ने की दी धमकी, जानिए क्या है पूरा मामला

  • अ. भा. बलाई महासंघ राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार
  • म. प्र. कांग्रेस कमेटी प्रदेश सचिव कमल चौहान
  • इंदौर जिला पंचायत अध्यक्ष सतीश मालवीय
  • इंदौर से लता मालवीय
  • अ. भा. बलाई महासंघ प्रदेश अध्यक्ष संजय सोलंकी

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow