Delhi Police Constable Recruitment 2023: दिल्ली पुलिस में 12वीं पास के लिए निकली बंपर भर्ती, यहां से करें 30 सितंबर तक आवेदन

Delhi Police Constable Recruitment 2023: दिल्ली पुलिस में बंपर भर्ती निकली है। इसमें आवेदन करने के लिए 30 सितंबर 2023 आंतिम तिथि है।

सितम्बर 7, 2023 - 22:18
 0
Delhi Police Constable Recruitment 2023: दिल्ली पुलिस में 12वीं पास के लिए निकली बंपर भर्ती, यहां से करें 30 सितंबर तक आवेदन
Delhi Police Constable Recruitment 2023

Delhi Police Constable Recruitment 2023देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पुलिस में बंपर भर्ती निकली है। इसके लिए एसएससी (SSC) दिल्ली पुलिस ने 30 सितंबर तक आमंत्रण पत्र मांगे। नोटिफिकेश से मिली जानकारी के मुताबिक, 7547 पदों के लिए जारी किया गया है। इसमें पुरूष और महिला उम्मीद्वार आवेदन कर सकते है। इच्छुक अभ्यार्थी एसएससी दिल्ली पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर आवेदन कर सकते है। 

दिल्ली पुलिस में कब से करें आवेदन

दिल्ली पुलिस में शामिल होने के लिए उम्मीद्वार उनकी अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते है। इसके लिए 1 सितंबर 2023 से फॉर्म भरना शुरू हो गए है, जो 30 सितंबर 2023 रात 11 बजे भर सकते है। वहीं 3 सितंबर से 4 सितंबर 2023 इनमें संसोधित करवा सकते है।     

दरअसल, दिल्ली पुलिस ने इस भर्ती में पुरूषों के लिए 5056 और महिलाओं के लिए 2491 पदों के लिए आमंत्रण पत्र मांगे है। इतना ही नही केटेगरी के हिसाब से छूट भी मिलने वाली है। 

किसी मोड में होगी दिल्ली पुलिस परीक्षा

अधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक, एसएससी दिल्ली पुलिस की एग्जाम ऑनलाइन मोड में आयोजित होगी। इसका आयोजन 14 सितंबर 2023 से 5 दिसबंर 2023 तक होगा। बता दें, इस भर्ती में सामान्य वर्ग (general category) के लिए 4555 पद, ईडब्ल्यूएस (EWS) के लिए 810 पद, ओबीसी (OBC) के लिए 429 पद, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 1301 पद और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 452 पद आरक्षित है।  

क्या पूछेगें परीक्षा में

दिल्ली पुलिस परीक्षा दो भाषाओं में आयोजत होगी। इनमें हिंदी और अंग्रेजी भाषा को शामिल किया गया है। एग्जाम में वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। इनमें कुल 100 सवाल शामिल होंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग रखी गई है, जो एक चौथाई भाग रहेगी। उम्मीद्वार को सभी सवालों के जवाब 90 मिनट के अंदर देने होंगे। इन प्रश्नों में सामान्य ज्ञान/ कंरट अफेयर्स, रीजनिंग, गणित, कंप्यूटर फंडामेंटल, एमएस वर्ड, कम्युनिकेशन, इंटरनेट को शामिल किया गया है।

Also Read: MP News: मध्य प्रदेश में पहली बार घर से होगी वोटिंग, चुनाव आयोग ने PC में कही ये अहम बातें

चयन प्रक्रिया

दिल्ली पुलिस में भर्ती होने के लिए सबसे पहले उम्मीद्वार को परीक्षा पास करनी होगी। उसके बाद फिजिकल टेस्ट, मेडिकल टेस्ट और फिर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया से गुजरान होगा। ये सभी स्तर पार करने के बाद अभ्यार्थी को दिल्ली पुलिस में नौकरी मिल जाएगी। भर्ती होने के बाद 21700 रूपये से 69100 रूपये तक सैलरी मिल सकती है।  

आयु सीमा

इस एग्जाम में शामिल होने के लिए उम्मीद्वार की आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष होना चाहिए। वहीं, दिल्ली पुलिस परीक्षा 2023 भर्ती नियमों मे एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल पुरूष और महिला की श्रेणी के हिसाब से आयु में अतिरिक्त छूट दी मिलेगी। 

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल के लिए पात्रता

दिल्ली पुलिस में भर्ती होने के लिए अभ्यार्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं की मार्गशीट होना चाहिए। इसके अलावा पुरूष उम्मीद्वार के पास एलएमवी ड्राइविंग लाइसेसे होना चाहिए। 

आवेदन शुल्क

परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए सामान्य/ ओबीसी / ईडब्ल्यूएस को 100 रूपये का शुल्क देना होगा। जबकि, एसी और एसटी को कोई शुल्क नही लगेगा। वहीं सभी श्रेणियों की महिलाओं को भी कोई शुल्क नही लगेगा। 

Also Read: Depalpur News: अखिल भारतीय बलाई महासंघ का भव्य चल समारोह, कार्यक्रम में शामिल होंगे राज्यपाल समेत ये बड़ी हस्तियां

बता दें, आवेदन करते समय किसी प्राकर की गलती होती है तो उसमें सुधार के लिए 200 रूपये का शुल्क देना होगा। अगर दूसरी बार सुधार करवाते है तो उसके लिए 500 रूपये का शुल्क देना होगा। वहीं किसी प्रकार का सुधार करवाने के लिए 3-4 सितंबर 2023 रहेंगी। 

यहां से करें आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीद्वार को अधिकारिक वेबसाइट 'ssc.nic.in' पर जाना होगा।
  • इसके बाद होम पेज के Recruitment सेक्शन पर क्लिक करें।
  • फिर दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 पर क्लिक करें।
  • लेकिन इसके पहले उम्मीद्वार को नोटिफिकेश को ठिक से पढ़ ले।
  • फिर अप्लाई पर क्लिक करें।
  • अपनी पूरी जानकारी ठिक से भरें।
  • जानकारी भरने के बाद सबमिट पर क्लिक करें।
  • सबमिट करने के बाद आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल ले या फिर मोबाइल में पीडीएफ फाइल सेव कर लें।

एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेेबल भर्ती 2023 में शामिल होने के लिए यहां क्लिक करें

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow