राहुल गांधी की सभा में BJP प्रत्याशी की तस्वीर, बीजेपी सांसद के भरोसे कांग्रेस 

एमपी की मंडला सीट के अंतर्गत आने वाली सिवनी जिले के धनौरा में राहुल गांधी लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार करने आएंगे। रविवार रात को इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी थी। और फैक्स पर कांग्रेस नेताओं के साथ भाजपा सांसद और प्रत्याशी फग्गन सिंह कुलस्ते का फोटो लगा दिया। वीडियो और तस्वीर वायरल होने के बाद फग्गन की फोटो को ढंक दिया और उसकी जगह कांग्रेस विधायक रजनीश गरवंश सिंह का फोटो लगा दिया।

अप्रैल 8, 2024 - 11:43
 0
राहुल गांधी की सभा में BJP प्रत्याशी की तस्वीर, बीजेपी सांसद के भरोसे कांग्रेस 
BJP candidate Faggan Singh Kulaste

Lok Sabha 2024 News: आज राहुल गाधी मध्य प्रदेश के बालाघाट और शहडोल में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए तैयारियां जोरो-शोरों से की जा रही थी। इस बीच मंच पर कांग्रेस नेताओं के साथ BJP सांसद और प्रत्याशी फग्गन सिंह कुलस्ते की फोटो भी लगा दी थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बवाल मच गया। इस मामले में भाजपा नेता ने एक्स (ट्वीटर) पर ट्वीट जारी करते हुए कांग्रेस को भाजपा नेता के भरोसे बताया है। 

कांग्रेस के मंच पर BJP प्रत्याशी की फोटो

सोमवार को एमपी की मंडला सीट के अंतर्गत आने वाली सिवनी जिले के धनौरा में राहुल गांधी लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार करने आएंगे। रविवार रात को इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी थी। और फैक्स पर कांग्रेस नेताओं के साथ भाजपा सांसद और प्रत्याशी फग्गन सिंह कुलस्ते का फोटो लगा दिया। वीडियो और तस्वीर वायरल होने के बाद फग्गन की फोटो को ढंक दिया और उसकी जगह कांग्रेस विधायक रजनीश गरवंश सिंह का फोटो लगा दिया। फिलहाल इस मामले में कांग्रेस की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। 

कांग्रेस- BJP नेता के भरोसे- भाजपा नेता

Also Read: DAVV Indore: यूनिवर्सिटी ने लिया बड़ा फैसला, नहीं अपनाएंगी नया सिस्टम

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow