Dating App: 32 वर्षीय महिला डेटिंग ऐप के जरिए ऐसी करती है लाखों की चोरी, पूछताछ में किए कई बड़े खुलासे

dating app bumble के जरिए गुरूग्राम में एक शख्स से ठगी का मामला सामने आया है। ड्रिंक में कुछ नशीला पदार्थ मिला दिया। उसके बाद बेहोश हो गया। इसका असर इतना खतरनाक था कि, मुझे होश 3 अक्टूबर की सुबह आया।

अक्टूबर 22, 2023 - 13:06
 0
Dating App: 32 वर्षीय महिला डेटिंग ऐप के जरिए ऐसी करती है लाखों की चोरी, पूछताछ में किए कई बड़े खुलासे
dating app bumble

डेटिंग ऐप एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जिसकी चंगुल में एक बार कोई शख्स फंस जाता है। फिर वह व्यक्ति तभी बाहर निकलता है, जब तक उसके साथ कोई बड़ी घटना नही होती। उसी से जुड़ा एक मामला सामने आया है। गुरूग्राम पुलिस ने एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है। जिसने लंदन से एमबीए (MBA) करने के बाद कई नामी संस्थानों में नौकरी की। उसके बाद डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को अपनें चंगुल में फंसाती है। फिर उनसे लाखों की ठगी करती है। वह ठगी को किस प्रकार अंजाम देती है। इससे जुड़े सारे खुलासे पुलिस की पुछताछ के दौरान किए है। 

ब्रिटेन के एक संस्थान से एमबीए करने वाली आरोपी महिला सुरभि गुप्ता (32 वर्षीय) को 12 अक्टूबर को पुलिस ने उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार किया। साथ ही उसके दो साथियों को भी गिरफ्तार किया है। वह दिल्ली के चावड़ी बाजार की निवासी है। आरोपी महिला (पायल उर्फ साक्षी उसने ठगी करने के लिए ये नाम भी बदले थे) को सात दिन की पुलिस रिमांड के बाद बीते गुरूवार को एक अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया। 

dating app के जरिए कैसे शिकार करती है लोगों का

पुलिस की पूछताछ के दौरान आरोपी महिला ने बताया कि, सुरभि ने पिछले करीब दो महीने के दौरान 10 से अधिक लोगों को शिकार बनाया है। उसने 30 लाख रूपये से अधिक की ठगी लोगों से की है। इसका खुलासा, तब हुआ, जब एक शख्स ने 10 अक्टूबर को सेक्टर 29 पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी कि, डेटिंग ऐप बम्बल (dating app bumble) से महिला ने उसे लूट की। इससे पहले 1 अक्टूबर को महिला ने मुझसे फोन पर बात की और मिलने की इच्छा जताई। 

मिलने का प्लान हुआ, तब हमने गुरूग्राम के सेक्टर 47 के बार के पास मिले। फिर हमने पास की दुकान से शराब खरीदी और मेरे घर पर गए। महिला ने मुझे बर्फ लेने के लिए कहा। मैं बर्फ लेने किचन में गया। इतने में उसने मेरी ड्रिंक में कुछ नशीला पदार्थ मिला दिया। उसके बाद में बेहोश हो गया। इसका असर इतना खतरनाक था कि, मुझे होश 3 अक्टूबर की सुबह आया। मैने देखा मेरी सोने की चेन, आईफोन 14 प्रो, एक लाख नगद, क्रेडिट और डेबिट कार्ड गायब था।  

Also Read: कांग्रेस प्रदेश कार्यलाय में तोड़फोड़, दिग्विजय सिंह और उनके बेटे की फोटो पर गोबर पोता और मारे जूते

आरोपी महिला से ये सामान किया बरामद

पीड़ित शख्स की शिकायत पर पुलिस ने आईपीसी की संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया। दबिश देकर महिला को गिरफ्तार करने के बाद रिमांड में सुरभि के पास से एक सोने की चेन, 15 डेबिट और क्रेटिड कार्ड के साथ 1,60,770 रूपये नकद, तीन फोन, दो लैपटॉप और एक घड़ी बरामद की गई। महिला के दो दोस्तों की पहचान विशाल और सुशील के रूप में की गई है। आरोपी ने खुलाशा करते हुए कहा कि, गिरोह की मास्टमाइंड वही है। पिछले दो महिने में 30 लाख की चोरी कर चुकी है। फिलहाल उसे जेल भेज दिया गया है।    

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow